Ishan Kishan Praise Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. सूर्यवंशी न सिर्फ विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि जिम्मेदारी से खेलने के लिए भी जाने जाते हैं. वैभव को दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था और उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाया. ईशान किशन ने इसी चीज की तारीफ की और वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में कप्तान बनने का बड़ा दावेदार घोषित कर दिया.
ईशान ने की वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का इंटरव्यू लिया जा रहा है. इसी बीच ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की खिंचाई की और कहा कि वह DRS का क्रेडिट लेने आ जाते हैं. हालांकि, ईशान ने बाद में माना कि जब वह मैदान पर नहीं होते थे, तो वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की बढ़िया तरह से कमान संभाली.
ईशान ने वैभव को देखते हुए कहा, ‘शायद आप फ्यूचर में कप्तान बन सकते हैं. देखते हैं कैसे चीजें आगे बढ़ती हैं. वैभव सूर्यवंशी का टीम में होना काफी अच्छी बात है. वह एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ अच्छे लड़के भी हैं, जो सभी का ध्यान रखते हैं. मुझे उनके बारे में यह क्वालिटी बहुत पसंद है. भविष्य में वह और भी खतरनाक खिलाड़ी बन जाएंगे.’
ये भी पढ़ें:- ‘इग्नोर नहीं हो रहे…’, मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली का बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी ने खुद को किया साबित
दलीप ट्रॉफी में जब वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी सौंपी गई थी, तो कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे. हालांकि, सूर्यवंशी ने सभी को गलत साबित किया. सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एक मौके पर ईशान किशन बाहर चले गए, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली. मुकेश कुमार की गेंद पर ईस्ट जोन ने 46 रन पर बल्लेबाजी कर रहे आर्यन जुयाल के कॉट-बिहाइंड की अपील की थी, जिस पर अंपायर ने नॉटआउट करार दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने जोखिम उठाया और रिव्यू लिया. यह फैसला सफल साबित हुआ और अंपायर को नतीजा बदलना पड़ा. वैभव ने यहां खुद को साबित कर दिया. इसके अलावा फाइनल में भी उन्होंने ईशान किशन को एक बार DRS लेने पर मजबूर किया था और ईस्ट जोन को सफलता मिली थी. DRS के मामले में वैभव ने बढ़िया फैसले लिए हैं और साबित किया है कि वह अच्छे कप्तान बन सकते हैं. भविष्य में उन्हें घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का भी दावेदार माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- ‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, 15 साल के युवा बल्लेबाज के लिए मजे
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
27 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
55 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Image: BCCI Video
First published on:
Know More: Editorial Guidelines