Ishan Kishan Scored Century: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन ईशान किशन ने तबाही मचा दी है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए हाल ही में उनकी टीम इंडिया में वापसी का ऐलान हुआ है. 2 साल के इंतजार के बाद उनकी दोबारा टी20 स्क्वाड में एंट्री हो गई है. अब ईशान किशन वनडे में धमाल मचा रहे हैं और उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन जोरदार शतक जड़ दिया है. वो विजय हजारे ट्रॉफी में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.
ईशान किशन ने बल्ले से मचाई तबाही
झारखंड और कर्नाटक के बीच विजय हजारे ट्रॉफी में मैच चल रहा है. इस मुकाबले में ईशान किशन ने बल्ले से धमाल मचाया. किशन अमूमन ओपनिंग करते हैं लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया. किशन नंबर 6 पर आए और उन्होंने आते ही पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. किशन ने मात्र 33 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 315.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनकी इस शतकीय पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. वो मैच में 39 गेंदों में कुल 125 रन बनाने में सफल हुए.
ये भी पढ़ें:- दोहरे शतक से चूके 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, फिर भी इतिहास रच तोड़ दिया सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में ईशान किशन की एंट्री
ईशान किशन दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से कोहराम मचा दिया. उन्होंने 10 मैचों में 517 रन ठोक दिए और वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा किया. इसी कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो ईशान किशन का नाम स्क्वाड में था.
अब वनडे में वापसी करने के मूड में ईशान किशन?
ईशान किशन सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन मौजूदा समय में भारतीय वनडे टीम में ओपनिंग में कोई स्लॉट खाली नहीं है. विजय हजारे ट्रॉफी 50-50 ओवर फॉर्मेट के साथ होता है. लग रहा है कि ईशान किशन को वनडे टीम में जगह बनानी है. इस वजह से वो झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. उन्होंने पहले ही मैच में शतक भी जड़ दिया. लग रहा है कि वो वनडे में केएल राहुल के बैकअप के रूप टीम इंडिया में वापसी का प्लान बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- 10 चौके, 8 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines