हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका, BCCI ने दिया अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. इस मुकाबले से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. BCCI ने उन्हें लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन
दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन (Photo: ANI)

Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है. पहले मुकाबले में भारत ने चार विकेट से शानदार जीत हासिल की. दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इससे पहले भारत को तगड़ा झटका लग गया है. टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच से बाहर हो गए हैं. चोट के कारण उन्हें मुकाबले से बाहर किया गया है. बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट देते हुए उनके दूसरे टी20 में नहीं खेलने की पुष्टि कर दी है.

भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दी थी जानकारी

ईशान किशन की चोट की खबर सबसे पहले भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दी थी. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में तीसरे नंबर पर ग्रोइन इंजरी के कारण ईशान खेलने नहीं आए. रेवस्पोर्ट्ज के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “ईशान किशन को ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में थोड़ी दिक्कत है. ये ही कारण था कि पहले मैच में बैटिंग ऑर्डर में तिलक वर्मा को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया. अब ईशान के दूसरे टी20 में खेलने की संभावना काफी कम है. अगर वो नहीं खेलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अच्छे चांस हैं.”

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन हुए चोटिल

विज्ञापन

BCCI ने दिया अपडेट

BCCI ने अब ईशान किशन की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इस बात को कंफर्म कर दिया गया है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे. BCCI ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं. उन्हें सीरीज के पहले मैच में दिक्कत का सामना करना पड़ा था. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर पूरी नजर रख रही है.”

वैभव सूर्यवंशी का खेलना लगभग तय

अब ये क्लियर हो गया है कि ईशान किशन दूसरे टी20 में नहींं खेलेंगे. वैभव सूर्यवंशी का इस मुकाबले में खेलना लगभग तय है. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी कहा है कि ईशान के नहीं होने पर वैभव को चांस मिलेगा. विंडीज के खिलाफ हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था. वो काफी चर्चा में थे. कई लोग उनके समर्थन में थे कि उन्हें प्लेइंग-11 में खिलाना चाहिए. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वो नहीं खेले हैं. ईशान की इंजरी से उनका रास्ता खुल गया है. वो दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं तीसरे नंबर पर संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का हुआ ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola