India vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जरूर सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, लेकिन मैच के दौरान ईशान किशन द्वारा खेली गई उम्दा अर्धशतकीय पारी की भी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 39 गेंदों का सामना किया। इस बीच 148.71 की स्ट्राइक रेट से 58 रन की बेशकीमती पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके एवं पांच बेहतरीन छक्के निकले।
तनवीर संघा के खिलाफ बेहद आक्रामक नजर आए किशन:
मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी को विपक्षी गेंदबाज तनवीर संघा के खिलाफ बेहद आसानी से शॉट लगाते हुए देखा गया। उन्होंने संघा के 10 गेंदों पर कुल 30 रन बटोरे। हालांकि, आक्रामक होने से पहले उन्होंने कप्तान से परमिशन ली थी। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘लेग स्पिनर के खिलाफ बाएं हाथ का बल्लेबाज होने की वजह से मैं खुद को अच्छी स्थिति में महसूस कर रहा था। मुझे समझ आ रहा था कि विकेट कैसा है, क्योंकि बल्लेबाजी से पहले मैंने 20 ओवरों तक विकेट के पीछे कीपिंग की थी।’
यह भी पढ़ें- VIDEO: रिंकू सिंह ने बीच मैदान में बनाई ऐसी मुद्रा कि शाहरुख खान का ‘सिग्नेचर पोज’ भी हुआ फीका
उन्होंने आगे कहा, ‘आप जब बड़े लक्ष्य का पीछा करते हो तो विपक्षी टीम के एक गेंदबाज को निशाना बनाना होता है। मेरी सूर्य भाई से बात हुई थी कि मैं इस खिलाडी को टार्गेट करने जा रहा हूं। चाहे वह जहां गेंदबाजी करें। हमें गेंद और रन के बीच के अंतर को कम करना है।’
किशन ने आगे कहा, ‘आप निचले क्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकते हैं। उनके लिए सीधे मैदान में आकर बड़ा शॉट लगाना आसान नहीं होता है। मुझे जोखिम उठाना था और खुद पर विश्वास था।’
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines