VIDEO: रिंकू सिंह ने बीच मैदान में बनाई ऐसी मुद्रा कि शाहरुख खान का 'सिग्नेचर पोज' भी हुआ फीका

विशाखापट्टनम में रिंकू ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए IND को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने खास तरिके से जश्न भी मनाया।

Rinku Singh Shah Rukh Khan India vs Australia

Rinku Singh

India vs Australia 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का आगाज भारतीय टीम ने शानदार तरीके से किया है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला गया। यहां ब्लू टीम को रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाते हुए जीत दिलाई। हालांकि, यह गेंद नो बॉल होने की वजह से उनके खाते में रन नहीं जुड़ा। मैच के दौरान शॉट लगाने के बाद उन्होंने बस एक झलक के लिए गेंद को देखा और पिच पर बाहें फैलाए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की स्टाइल में जश्न मनाने लगे।

विज्ञापन

मैच विनिंग पल का एक वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में वह सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाने के बाद बीच मैदान में बांहे फैलाए नजर रहे हैं। इस दौरान विकेट के बीच भागते मुकेश कुमार को भी जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। मैच के दौरान उन्होंने ब्लू टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 14 गेंदो का सामना किया। इस बीच 157.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 22 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले।

विज्ञापन

विज्ञापन

रिंकू सिंह के खाते में क्यों नहीं जुड़ा सिक्स?

भारतीय टीम को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन की जरुरत थी। विपक्षी टीम के लिए यह ओवर सीन एबॉट डाल रहे थे, वहीं भारतीय टीम के लिए स्ट्राइक पर रिंकू सिंह खड़े थे। एबॉट के हाथ से गेंद छूटते ही रिंकू ने जोरदार प्रहार किया और गेंद को सीमारेखा के बाहर पहुंचा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

हालांकि, रिंकू के खाते में इस विनिंग सिक्स का रन नहीं जोड़ा गया। जिसके बाद हर कोई हैरान दिखा। दरअसल, एबॉट की यह गेंद नो बॉल थी। आईसीसी के नियम के मुताबिक नो बॉल होने की वजह से भारतीय टीम ने पहले ही यह मुकाबला जीत लिया था। जिसकी वजह से रिंकू के खाते में इस सिक्स को नहीं जोड़ा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ