शुभमन गिल को बिना बताए टीम इंडिया से कर दिया बाहर? T20 World Cup से जुड़े ऐलान के बाद चौंकाने वाला खुलासा

Shubman Gill T20I Snub: शुभमन गिल को 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है. हाल ही में 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान BCCI द्वारा किया गया, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व करेंगे. गिल का नाम लिस्ट नहीं होना सभी को हैरान कर गया. अब गिल को बाहर किए जाने को लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है. एक दिन पहले तक गिल को भी उनके बाहर होने के बारे में नहीं पता था.

Shubman Gill T20I Snub

गिल हुए टी20 स्क्वाड से बाहर

Shubman Gill T20I Snub: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है. 20 दिसंबर को सिलेक्टर्स ने 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. 15 सदस्यी टीम में शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं था और ये देख हर कोई हैरान था. इससे पहले गिल टीम इंडिया के उपकप्तान थे और लगातार सीरीज एवं टूर्नामेंट खेल रहे थे. ऐसे में उनकी जगह पक्की लग रही थी. सोशल मीडिया पर कई लोग ये बोल रहे हैं कि गिल को बिना बताए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. अब इसे लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

शुभमन गिल के टीम से बाहर होने पर शॉकिंग खुलासा

टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुभमन गिल को अहमदाबाद में हुए टी20 मैच के दौरान नहीं बताया गया था कि वो वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं होंगे. टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर मुंबई में स्थित BCCI के ऑफिस में मीटिंग हुई थी. इससे ठीक पहले शुभमन गिल को बताया गया कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जा रहा है.

विज्ञापन

गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर को टी20 सीरीज के समापन पर भी नहीं पता था कि उनका पत्ता कटने वाला है. 20 दिसंबर को मीटिंग से ठीक पहले उन्हें बताया गया, जो एकदम हैरान करने वाली बात है. BCCI ऑफिशियल ने टीओआई को बताया, ‘शुभमन गिल को मीटिंग से पहले बताया गया. हम पूरी जानकारी नहीं दे सकते लेकिन उन्हें कॉम्बिनेशन के बारे में समझाया गया. उनके लिए ये खराब चीज है लेकिन अंत में आपको वर्ल्ड कप के लिए सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन चाहिए.’

विज्ञापन

निराशाजनक रहा शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन

शुभमन गिल का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 5 बड़े मैचों में मात्र 132 रन बनाने में सफल हुए, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में गिल ने मात्र 32 रन बनाए. देखा जाए तो पिछले 8 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने मात्र 164 रन बनाए. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल का सिलेक्शन नहीं होने पर टीम कॉम्बिनेशन को असली वजह बताया. हालांकि, गिल का हालिया प्रदर्शन भी उनके बाहर होने का एक कारण हो सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ