8 गगनचुंबी सिक्स, 10 चौके… Ishan Kishan ने तूफानी बैटिंग से उड़ाया गर्दा, ठोका विस्फोटक शतक

Ishan Kishan Century: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोहराम मचा डाला है. झारखंड की कप्तानी करते हुए ईशान ने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक जमाया. अपनी इस इनिंग के दौरान विकेटकीपर बैटर ने 10 चौके और 8 सिक्स जमाए.

Ishan Kishan Century

Ishan Kishan Century

Ishan Kishan Century: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से जमकर महफिल लूटी.

विज्ञापन

झारखंड की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे ईशान ने 50 गेंदों की अपनी पारी में विपक्षी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर डाला. 226 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए ईशान ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 10 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स जमाए. ईशान की कप्तानी इनिंग के बूते झारखंड ने त्रिपुरा को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से धो डाला.

विज्ञापन

ईशान ने मचाया कोहराम

दरअसल, त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 182 रन लगाए. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उत्कर्ष सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए. वहीं, कुमार कुशाग्र भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. हालांकि, इसके बाद कप्तान ईशान को विराट सिंह का अच्छा साथ मिला.

ईशान ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जमकर चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. ईशान ने अपना शतक सिर्फ 45 गेंदों में पूरा किया. 50 गेंदों का सामना करते हुए ईशान ने 113 रनों की लाजवाब पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 88 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे. वहीं, विराट ने भी उनका साथ निभाया और वह 40 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे.

विज्ञापन

कमाल की फॉर्म में ईशान

ईशान किशन का बल्ला घरेलू क्रिकेट में इस समय खूब गरज रहा है. पिछली आठ पारियों में ईशान दो शतक और एक फिफ्टी जमा चुके हैं, जिसमें 173 रनों की लाजवाब पारी भी शामिल है. ईशान ने टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था. इसके बाद से वह भारतीय टीम से लगातार बाहर चल रहे हैं. ईशान सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अगर इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहते हैं, तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी दावेदार पेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ