Ishan Kishan Convinced Pat Cummins For Successful Review: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर ईशान किशन ने मंगलवार 12 मई को अहमदाबाद में IPL 2026 के मैच में गुजरात टाइटंस के अपने साथी जोस बटलर को आउट करने के लिए अपने कप्तान पैट कमिंस को सफल रिव्यू के लिए मना लिया. बटलर किशन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए, 11 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मेजबान टीम ने अपना दूसरा विकेट 26 रन पर गंवा दिया.
कब हुआ ये वाक्या?
ये आउट पावरप्ले के आखिरी ओवर में हुआ. प्रफुल्ल हिंजे ने लेग साइड में फुलर-लेंथ गेंद से शुरुआत की, और गुजरात टाइटंस के बैटर जोस बटलर ने स्कूप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हल्का सा किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई.
यह भी पढ़ें- CSK के नेट बॉलर पर BCCI की सख्ती का असर, IPL 2026 के बीच उठाना पड़ा दिल तोड़ने वाला कदम
कंफर्म थे ईशान
ईशान किशन पूरी तरह आउट को लेकर श्योर थे, जबकि गेंदबाज को ये 50-50 वाला मामला लग रहा था, इससे पहले कि दोनों ने एसआरएच कप्तान पैट कमिंस को मैदान पर लिए गए फैसले को चुनौती देने के लिए मनाया. रिप्ले में दिखा कि गेंद विकेटकीपर के पास जाने से पहले विलो को छूती हुई गई.
बटलर के आंकडे़
जोस बटलर इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में सिर्फ 13 रन बना पाए थे. कुल मिलाकर, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन में 12 पारियों में 148.53 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने अचानक क्यों बदला जर्सी का कलर? इमोशनल कर देगी वजह
GT की बैटिंग
गेम की बाद करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. जीटी की तरफ से ओपनर साई सुदर्शन ने 44 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाएं, इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन का योगदान दिया, जिसकी बदोलत मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 168/5 का स्कोर बनाया.
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines