ishaan kishan: आज ईशान किशन नाम की सुनामी आई और बांग्लादेश के गेंदबाजों को उड़ा ले गई, बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की जगह मिले मौके को ईशान किशन ने ऐसा भुनाया जैसा किसी ने नहीं सोचा था, किशन ने न केवल अपना पहला वनडे शतक का पूरा किया बल्कि उसी को दोहरे शतक में तब्दील कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया, आज के मैच में किशन ने गोली की रफ्तार से बैटिंग की है, क्योंकि आंकड़े तो यही गवाही दे रहे हैं।
पहले 100 रन 85 गेंदों में पूरे किए
ईशान किशन ने आज आते ही बांग्लादेश के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी, बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज के पास आज किशन के हमलों का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 85 गेदों में अपना शतक का पूरा किया, इस दौरान एक घंटे 45 मिनट का समय लिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: ईशान किशन ने मैच से पहले सूर्यकुमार यादव से की थी बात, किंग कोहली ने दिया था बड़ा इशारा
41 गेंदों में पूरे किए दूसरे 100 रन
शतक पूरा करने के बाद तो ईशान किशन बांग्लादेशी गेंदबाजों पर शेर की तरह टूट पड़े, उन्होंने अपनी बैटिंग की रफ्तार गोली की रफ्तार की तरह तेज कर दी, किशन ने दूसरे 100 रन महज 41 गेंदों में पूरे कर डाले, इस दौरान उन्होंने महज 51 मिनट का समय लिया और अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया, उनकी बैटिंग की स्टाइल देखकर सब उनके फैन हो गए। किशन की बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 154 रन तो चौके और छक्के की मदद से बनाए।
और पढ़िए – IND vs BAN: भांगड़ा में मस्त थे विराट-ईशान, बांग्लादेश के खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखें वीडियो
131 गेंदों में बनाए 210 रन
ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं, आज के मैच में उन्होंने 131 गेंदों में बनाए 210 रन बनाए, इस दौरान किशन ने 24 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए, इस दौरान किशन ने 160 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, किशन के शतक के बाद विराट कोहली ने भी उनकी जमकर तारीफ की। बता दें कि आज किशन को रोहित शर्मा की जगह बैटिंग करने का मौका मिला था, इस मौके को उन्होंने दोनों हाथ से भुनाया। दोहरा शतक लगाने के बाद किशन सचिन, रोहित और सहवाग जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines