IND vs BAN: चटगांव के मैदान में आज ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों को चटका दिया, किशन ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार दोहरा शतक बनाया। उनकी बैटिंग का आज बांग्लादेश के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था, किशन मैच के शुरुआत से ही खतरनाक लग रहे थे और जैसे-जैसे उनकी पारी आगे बढ़ी वह और भी खतरनाक हो गए, दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया है।
इरादा तो 300 रन मारने का था
ईशान किशन ने अपनी पारी के बाद पहला बयान देते हुए कहा कि ‘उनका इरादा 300 रन बनाने का था, क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान थी, जैसे ही गेंद मेरे जोन में आ रही थी तो मैं बड़ा शॉट खेल रहा था, जिस वक्त मैं 210 रन बनाकर आउट हुआ उस वक्त तक मैच में 15 ओवर का खेल बचा हुआ था, ऐसे में मेरा इरादा 300 रन बनाने का था जो मैं पूरा कर सकता था। हालांकि दोहरा शतक लगाकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।’
और पढ़िए – IND vs BAN: ईशान किशन ने मैच से पहले सूर्यकुमार यादव से की थी बात, किंग कोहली ने दिया था बड़ा इशारा
https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1601488032732889089?s=20&t=vPbFeiZigRitxArEOk1Sog
और पढ़िए – IND vs BAN: भांगड़ा में मस्त थे विराट-ईशान, बांग्लादेश के खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखें वीडियो
विराट कोहली की तारीफ
मैच के दूसरे शतकवीर विराट कोहली की ईशान किशन ने तारीफ करते हुए कहा कि ‘उन्होंने पूरे मैच में मेरा उत्साह किया जब मैं 90 रन पर खेल रहा था तो मैं छक्के के साथ सेंचुरी पूरा करना चाह रहा था, लेकिन उन्होंने मुझे समझाया कि एक रन लेकर ही शतक पूरा करना ठीक रहेगा, क्योंकि यह मेरा पहला शतक था। उनके साथ बल्लेबाजी करने में मुझे बहुत मजा आया क्योंकि विराट कोहली को गेम की बहुत अच्छी समझ है।’
किशन-कोहली के तूफान में उड़ा बांग्लादेश
बता दें कि आज ईशान किशन और विराट कोहली के तूफान में पूरी बांग्लादेशी गेंदबाजी उड़ गई, किशन ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगा दिया तो विराट कोहली ने 91 गेंदों में 113 रन की शानदार पारी खेली, उन्होंने 156 रन चौकों और छक्के की मदद से बनाए, उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 शानदार छक्के लगाए थे। वहीं विराट कोहली ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे, दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 410 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines