हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या चोटिल हो गए Virat Kohli? नाक पर पट्टी, माथे पर है घाव

विराट कोहली की एक तस्वीर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, जिसमें देखा जा सकता है कि कोहली के नाक पर पट्टी बंधी है और माथे पर घाव है।

विज्ञापन
विराट कोहली।

Virat Kohli injured photo: विराट कोहली भारत के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। कोहली आज क्रिकेट के जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए अन्य खिलाड़ियों का सपना देखना भी मुश्किल होता होगा। आईसीसी विश्व कप 2023 में भी कोहली का बल्ला खूब बोला था। कोहली ने अपने बल्ले से इस विश्व कप में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा। इस कड़ी में कोहली के एक पोस्ट ने फैंस को सदमे में डाल दिया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कोहली की नाक पर चोट लगी है और उसके माथे पर भी घाव हैं।

ये भी पढ़ें:- Ruturaj और अक्षर पटेल का मजेदार इंटरव्यू, रुतुराज ने 60 सेकेंड में बताया मैच रिपोर्ट, Watch Video

विज्ञापन

कोहली के माथे और गाल पर घाव के निशान

विराट कोहली भारत के सबसे फिट क्रिकेटर माने जाते हैं। शायद ही ऐसा कभी देखने को मिला है, जब कोहली चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर हो। कोहली अपनी फिटनेस पर काफी काम करते हैं। लेकिन एक तस्वीर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फैंस को अब एक चिंता खाए जा रही है कि कहीं उनका फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली चोटिल तो नहीं हो गए हैं। बता दें कि कोहली ने आज यानी 27 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कोहली के नाक पर पट्टी बंधी है। कोहली के माथे पर घाव हैं, कोहली के गाल पर भी घाव हैं। चलिए बताते हैं क्या विराट सचमुच चोटिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- World Cup हारने के बाद रोहित शर्मा का पहला पोस्ट, देखें आजकल क्या कर रहे हैं Captain

विज्ञापन

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई

आपको बता दें कि कोहली चोटिल नहीं हुए हैं। कोहली बिलकुल फिट हैं। जो तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया है, वह एक Snap है। कोहली ने फोटो में फिलटर इस्तेमाल कर रखा है। Snap पर एक ऑप्शन आता है, जिसमें अगर आप तस्वीर लेते हैं, तो आपकी नाक पर पट्टी और घाव दिखेगा। कोहली ने उसी फिल्टर का इस्तेमाल कर यह फोटो लिया है और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसलिए फैंस को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस फोटो में गौर करने वाली बात है कि कोहली खुश हैं और विनिंग साइन भी दिखा रहे हैं। इससे साफ है कि यह फोटो सिर्फ फिल्टर है और कुछ भी नहीं।

विराट कोहली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola