ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार तिलक वर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. जिसके कारण ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. इस बीच ब्रॉडकास्टर ने एक ऐसी तस्वीर दिखाई. जिस पर बड़ा विवाद मच गया. ब्रॉडकास्टर ने ताकत के मामले में डेविड मिलर और रोवमैन पॉवेल से भी आगे तिलक वर्मा को भी दिखा दिया. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर फैंस अब बुरी तरह से भड़क गए हैं और ब्रॉडकास्टर को ट्रोल कर रहे हैं.
क्या तिलक वर्मा हैं डेविड मिलर से ज्यादा पॉवरफुल?
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के समय ब्रॉडकास्टर ने स्किल मीटर के नाम एक तुलना शुरू की. जिसमें डेविड मिलर को पावर हिटिंग में 64 पॉइंट्स दिए, तो वहीं तिलक वर्मा को 97 अंक दिए. जबकि मिलर क्रिकेट वर्ल्ड में एक बड़े हिटर और मैच फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं. वहीं तिलक अपने ज्यादातर शॉट टाइमिंग के साथ खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके बाद ब्रॉडकास्टर ने रोवमैन पॉवेल को भी पावर हिटिंग में 94 पॉइंट्स दिए हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल को पावर हिटिंग के मामले में तिलक से पीछे बताया गया है. जिसको मानने के लिए अब फैंस तैयार ही नहीं नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि ब्रॉडकास्टर जो स्किल मीटर दिखा रहे हैं. वो पूरी तरह से गलत है.
ये भी पढ़ें: KAR vs JK: BCCI ने इस खिलाड़ी पर लगाया बड़ा जुर्माना, फाइनल मैच में ये हरकत करना पड़ा भारी
जल्द ही तिलक वर्मा का करना होगा कमबैक
टीम इंडिया फिलहाल बहुत बड़े मुश्किल में फंसी हुई है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी जीत चाहिए. ऐसे में तिलक वर्मा को भी अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा. अगर टॉप ऑर्डर से रन नहीं आए, तो जिम्बाब्वे भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. अब तक इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा ने 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 21.40 की औसत से 107 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 118 का ही रहा है. जिसके कारण ही अन्य बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा दबाव बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच ये खिलाड़ी बना नंबर 1 ऑलराउंडर, सैम अयूब को पीछे छोड़ हासिल किया मुकाम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines