क्या हर्षित राणा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है पक्का? गौतम गंभीर के बयान के बाद शुरू हुई चर्चा 

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया का फिलहाल सबसे बड़ा लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना है. जिसके लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर ही वनडे टीम में बदलाव कर रही है. इस बीच युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर का एक बयान आया है. जिस पर अब चर्चा चल रही है.

gautam gambhir on harshit rana

gautam gambhir on harshit rana

ODI World Cup 2027: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सीरीज में 2-1 से हराकर अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. सीरीज जीतने के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ बड़े बयान दिए हैं. इस बीच उन्होंने हर्षित राणा को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके बाद से ही फैंस पूछ रहे हैं कि क्या राणा की अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जगह लगभग पक्की हो गई है. गंभीर का बयान चर्चा का विषय बन गया है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को लेकर दिया बड़ा बयान 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जब टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हर्षित राणा को लेकर कहा, ‘हम हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को डेवलप करना चाहते हैं ताकि नंबर 8 पर हमें बल्लेबाजी में भी सपोर्ट मिले और टीम में बैलेंस बना रहे. 2 साल बाद साउथ अफ्रीका (2027 वर्ल्ड कप) का दौरा है, जहां 3 धाकड़ तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी. अगर हर्षित एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में विकसित होते रहते हैं, तो यह टीम के लिए बहुत बड़ा फायदा होगा. जसप्रीत बुमराह की वापसी और इस सीरीज में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित के प्रदर्शन ने टीम को मजबूती दी. इन सभी को कम मौके मिले हैं, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.’  

विज्ञापन

हर्षित राणा का छोटा रहा है करियर 

युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा का करियर छोटा रहा है. राणा ने अब तक 11 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20.5 की औसत और 128.13 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. हालांकि उन्हें सिर्फ 4 पारियों में ही बल्लेबाजी का मौका मिला है. राणा ने गेंद के साथ 25.55 की अच्छी औसत के साथ 20 विकेट भी हासिल किया है. इस दौरान राणा की इकॉनमी रेट हालांकि 6.01 की रही है. जिस पर हर्षित को फिलहाल काम करना होगा. वहीं ऑलराउंडर बनने के लिए बल्लेबाजी में भी हर्षित को फिलहाल और बेहतर करना होगा. वर्ल्ड कप में अभी 18 महीने हैं, ऐसे में किसी खिलाड़ी की सीट फिलहाल पक्की नहीं नजर आ रही है. तेज गेंदबाज होने के नाते इंजरी का भी खतरा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ