Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाना है. जहां पर पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समन की टीमें भिड़ने वाली है. पेशावर जाल्मी की कप्तानी पाकिस्तानी स्टार बाबर आजम कर रहे हैं. अच्छी कप्तानी करने के कारण अब दोबारा से उनका नाम पाकिस्तान टीम के अगले कप्तान के तौर पर चल रहा है. फाइनल मुकाबले से पहले अब बाबर आजम ने बताया है कि क्या वो अगले पाकिस्तानी कप्तान बनेंगे या नहीं?
क्या बाबर आजम दोबारा बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान?
पाकिस्तान की टीम इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ऐसे में कप्तान बदलने की भी चर्चा चल रही है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कहा, ‘कप्तानी का मुद्दा अलग है. मेरा फिलहाल पूरा ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर है. अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो मैं हमेशा वहीं करूंगा, जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में होगा.’ आपको बता दें कि बाबर आजम ने दबाव में आकर पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी थी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर की जमकर ट्रोलिंग हुई थी. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वो टीम को चैंपियन नहीं बना पाए थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या बुमराह, सूर्या और तिलक हैं MI की हार के विलेन? कोच ने दिया चौंकाने वाला बयान
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं बाबर आजम
पीएसएल 2026 में बाबर आजम ने अब तक पेशावर जाल्मी के लिए 11 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 84 की बहुत ही शानदार औसत से 588 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.26 का रहा था. इस सीजन उन्होंने 2 शानदार शतक जड़े हैं. अब बाबर इसी फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखना चाहेंगे. जहां पर पिछले 2 सालों से उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. मौजूदा समय में पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा है. वहीं वनडे में कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: येशा सागर की कथित तौर पर डिलीट हुई देखें 5 वायरल तस्वीरें, समीर रिजवी पर लग रहे हैं आरोप
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines