IPL 2026: क्या बुमराह, सूर्या और तिलक हैं MI की हार के विलेन? कोच ने दिया चौंकाने वाला बयान

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब साबित हुआ है. जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर पाए हैं. अब MI के कोच महेला जयवर्धने ने तीनों की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Jasprit Bumrah Tilak Varma Suryakumar Yadav
1 / 6

Mumbai Indians: IPL 2026 में CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह टूर्नामेंट में MI की सातवीं हार रही है और अब उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. इस सीजन में जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. तिलक वर्मा के एक शतक को हटा दिया जाए, तो उन्होंने भी काफी निराश किया है. कई लोग इन तीनों को MI के खराब प्रदर्शन का विलेन मान रहे हैं. अब MI के कोच महेला जयवर्धने ने इन तीनों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

विज्ञापन

सूर्या की खराब फॉर्म के क्या बोले कोच?

सूर्या की खराब फॉर्म के क्या बोले कोच?2 / 6

महेला जयवर्धने ने खराब फॉर्म में जूझ रहे सूर्यकुमार यादव का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, 'अगर वो कुछ रन बना लेते हैं, तो फिर उन्हें रिदम मिल जाएगी. उन्होंने CSK के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों पर आक्रमण किया. कई बार चीजें अपने हिसाब से नहीं जाती. मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा शॉट खेला लेकिन गेंद फील्डर के हाथ में चली गई.'

विज्ञापन

तिलक वर्मा पर दिया बड़ा बयान

तिलक वर्मा पर दिया बड़ा बयान3 / 6

MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि तिलक अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं और उन्हें स्थिति के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'तिलक वर्मा अभी भी सीख रहे हैं. वो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं और टी20 क्रिकेट आसान नहीं है. हमें मुश्किल स्थिति में चीजों को संभालने की जरूरत है और उन्हें इस पर ध्यान देना होगा.

'बुमराह को सपोर्ट की जरूरत...'

'बुमराह को सपोर्ट की जरूरत...'4 / 6

महेला जयवर्धने का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को अन्य गेंदबाजों के साथ की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही नहीं, सभी गेंदबाजों को मेहनत करने की जरूरत है. अगर विकेट गिरते रहते हैं, तो बुमराह ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं. अभी वो सिर्फ परिस्थिति संभाल रहे हैं.'

विज्ञापन

तिलक, सूर्या और बुमराह के सपोर्ट में खड़े हुए महेला

तिलक, सूर्या और बुमराह के सपोर्ट में खड़े हुए महेला5 / 6

हेड कोच महेला जयवर्धने का मानना है कि तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का सीजन भले ही अच्छा नहीं जा रहा है लेकिन तीनों के टैलेंट पर कोई शक नहीं है. उन्होंने कहा, 'हर किसी का सीजन धीमा हो सकता है, लेकिन क्लास हमेशा वैसी ही रहती है.'

MI का पॉइंट्स टेबल में हाल

MI का पॉइंट्स टेबल में हाल6 / 6

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 में उन्हें जीत मिली है. MI की टीम 7 मैच हार चुकी है और अब अपने बचे हुए 5 मैच जीतने के बावजूद प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन