फिर पाकिस्तान टीम के कप्तान बनेंगे बाबर आजम? PSL फाइनल से पहले मिल गया फैंस को जवाब

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कई सालों से खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पाकिस्तान की टीम फिलहाल एक और कप्तान की तलाश में लगी हुई है. ऐसे में क्या बाबर आजम को वापसी का मौका मिलेगा?

Babar Azam

Babar Azam

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाना है. जहां पर पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समन की टीमें भिड़ने वाली है. पेशावर जाल्मी की कप्तानी पाकिस्तानी स्टार बाबर आजम कर रहे हैं. अच्छी कप्तानी करने के कारण अब दोबारा से उनका नाम पाकिस्तान टीम के अगले कप्तान के तौर पर चल रहा है. फाइनल मुकाबले से पहले अब बाबर आजम ने बताया है कि क्या वो अगले पाकिस्तानी कप्तान बनेंगे या नहीं? 

विज्ञापन

क्या बाबर आजम दोबारा बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान?  

पाकिस्तान की टीम इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ऐसे में कप्तान बदलने की भी चर्चा चल रही है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कहा, ‘कप्तानी का मुद्दा अलग है. मेरा फिलहाल पूरा ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर है. अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो मैं हमेशा वहीं करूंगा, जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में होगा.’ आपको बता दें कि बाबर आजम ने दबाव में आकर पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी थी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर की जमकर ट्रोलिंग हुई थी. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वो टीम को चैंपियन नहीं बना पाए थे. 

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं बाबर आजम 

पीएसएल 2026 में बाबर आजम ने अब तक पेशावर जाल्मी के लिए 11 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 84 की बहुत ही शानदार औसत से 588 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.26 का रहा था. इस सीजन उन्होंने 2 शानदार शतक जड़े हैं. अब बाबर इसी फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखना चाहेंगे. जहां पर पिछले 2 सालों से उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. मौजूदा समय में पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा है. वहीं वनडे में कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ