Irfan Pathan Praises Tilak Varma: भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है. टीम इंडिया हर हाल में अपनी इस ट्रॉफी को डिफेंड करने की कोशिश करेगी. सूर्यकुमार यादव की सेना पूरी तरह तैयार है जिससे बाकी टीमों में खौफ पैदा होना लाजमी है. इरफान पठान का मानना है कि इस ग्लोबल टूर्नामेंट एक खास बल्लेबाज की जरूरत है जो अभी इंजरी का सामना कर रहे हैं.
तिलक वर्मा की तारीफ
इरफान पठान ने टीम इंडिया के मॉडर्न हाई-ऑक्टेन बल्लेबाजी अंदाज की तारीफ की, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि जब चीजें प्लान के मुताबिक नहीं चलतीं, तो कोई तिलक वर्मा जैसा खिलाड़ी टीम को संजीवनी देने के लिए आगे आता है. लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज ने पहले ही दबाव में कुछ शानदार पारियां खेली हैं, जिनमें 2025 का एशिया कप फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग शामिल है. तिलक ने इस मैच में 53 गेंदों में 69 रन बनाए थे और भारत को एशियन चैंपियन बनाया था.
---विज्ञापन---
'प्रेशर में खेलने वाला प्लेयर'
इरफान पठान ने 'रेवस्पोर्ट्स' से कहा, 'मुझे लगता है कि ये तरीका सचमुच में अच्छा है, लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस टीम में तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी बहुत जरूरी हैं, क्योंकि जब दबाव होगा, या जब गेंद पकड़ने लगेगी, तो वह खेल में आएंगे, क्योंकि वो परसेंटेज क्रिकेट खेलते हैं. इस टीम में हर कोई अग्रेसिव खेलता है, जो शानदार है, लेकिन आपको तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी की जरूरत है.'
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- कौन हैं ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स? RCB फ्रेंचाइजी का रह चुकी हैं हिस्सा
इंजरी से रिकवर कर रहे हैं तिलक
तिलक वर्मा इस वक्त इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं और इस महीने की शुरुआत में इमरजेंसी सर्जरी करवाई थी. हालांकि उम्मीद है कि वो 7 फरवरी को वानखेडे स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत के पहले मैच के लिए फिट हो जाएंगे. भारत को अपने ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ भी खेलना है.