Hardik Pandya Key Role: फरवरी 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. पिछला विश्व कप टीम इंडिया ने अपने नाम किया था और वो दोबारा ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरे हैं, क्योंकि दोनों ही बल्लेबाजी क्रम में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण प्लेयर हैं. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने एक ऐसे प्लेयर का नाम बताया, जिनका अच्छा प्रदर्शन टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता बना सकता है.
ये धुरंधर बना सकता है टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी पर बात की. इसी बीच उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या पांड्या का अच्छा प्रदर्शन टीम इंडिया को 2026 का टी20 वर्ल्ड कप विजेता बना सकता है. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या टी20 मैचों और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम रहने वाले हैं. हार्दिक और उनके साथ खेलने वाला दूसरा फिनिशर तय करेगा कि टीम इंडिया फिर से ट्रॉफी उठाती है, या नहीं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े विराट कोहली, यह कारनामा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज
टीम इंडिया के स्क्वाड पर क्या बोले इरफान?
इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का जिक्र किया. इसी बीच पठान ने रिंकू सिंह के टीम इंडिया से बाहर होने पर निराशा जताई. उन्हें लगता है कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या की वापसी हो गई है, इसी वजह से रिंकू सिंह बाहर हो चुके हैं. ये काफी निराशाजनक बात है लेकिन इसकी उम्मीद थी. अभी के ग्रुप का 90-95% टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा होगा.
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल
| तारीख | मैच | जगह |
| 7 फरवरी 2026 | भारत vs USA | मुंबई |
| 12 फरवरी 2026 | भारत vs नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी 2026 | भारत vs पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी 2026 | भारत vs नीदरलैंड्स | अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें:- इंडियन कोच ने उठाई वनडे मैचों की टाइमिंग में बदलाव करने की मांग, बड़ी वजह का किया खुलासा
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
17 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines