हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया का ये ऑलराउंर साबित होगा ट्रंप कार्ड? सेमीफाइनल से पहले हो गया बड़ा दावा

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेल सकते हैं. अब तक उनका बल्ला कमजोर टीमों के खिलाफ ही बोला है.

विज्ञापन
Team India

Irfan Pathan On Hardik Pandya: इरफान पठान को लगता है कि टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या को 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में बल्ले से अपना ए-गेम दिखाना होगा. इस ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में 2 हाफ सेंचुरी लगाई हैं और 7 पारियों में 156.26 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं.

हार्दिक से उम्मीद

हालांकि इरफान पठान ने कहा कि हार्दिक ने अभी तक ‘बड़ी’ टीमों के खिलाफ कोई असरदार बैटिंग परफॉर्मेंस नहीं दी है. उन्हें उम्मीद है कि 32 साल का ये खिलाड़ी इस अहम नॉकआउट मुकाबले में खुद को बदलकर इस मैच में तब्दीली लाएंगे.

‘अहम मैचों में दिखाएं दम’

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने पठान ने अपने लेटेस्ट यू-ट्यूब वीडियो में कहा, ‘मैं उसे बड़ी टीमों के खिलाफ कुछ रन बनाते देखना चाहूंगा. उसने जिम्बाब्वे, नामीबिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ रन बनाए हैं. मैं चाहूंगा कि वो इस अहम मैच में अहम परफॉर्मेंस देकर अपना रुतबा बढ़ाए.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘अबकी बार 50 करोड़ पार …’ T20 वर्ल्ड कप 2026 ने कर दिया सबसे बड़ा ‘मुनाफा’!

विंडीज के खिलाफ 17 रनों की पारी

हार्दिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में 14 गेंदों पर 17 रन बनाए, लेकिन अहम मौके पर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग करने आए, और उन्होंने 2 चौके लगाकर भारत का काम काफी हद तक आसान कर दिया.

विज्ञापन

शिवम की तारीफ

इरफान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुबे के योगदान को मानने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट की तारीफ की. उन्होंने आगे कहा, ‘उनके लगाए 2 चौकों ने बहुत फर्क डाला. मैनेजमेंट और बुमराह ने इस बारे में बात की. ये बहुत अच्छी बात है कि आप इन छोटे योगदानों को नहीं भूल रहे हैं.’

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ हुई चीटिंग! थर्ड अंपायर के फैसले पर भी उठे सवाल, Not Out को दिया गया Out?

विज्ञापन

संजू सैमसन का दम

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना अब तक का सबसे बड़ा रन चेज किया, 19.2 ओवर में 196 रन का मुश्किल टारगेट हासिल किया. संजू सैमसन इस 5 विकेट की जीत में अहम खिलाड़ी थे. ओपनर 50 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे ‘मेन इन ब्लू’ की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola