हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर उठे सवाल, सामने आया दुनिया के नंबर-1 टी20 बॉलर का नेगेटिव साइड

Varun Chakaravarthy: इस बात में कोई शक नहीं है कि वरुण चक्रवर्ती एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि वो कुछ ऐसी गलती कर रहे हैं, जिसको लेकर फिक्र होना लाजमी है.

विज्ञापन
Varun Chakaravarthy

Irfan Pathan On Varun Chakaravarthy Bowling: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टैक्टिक्स पर चिंता जताई है. उनकी ये फ्रिक 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 ग्रुप 1 मैच के बाद आई. गौरतलब है कि वरुण इस वक्त सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट के टॉप बॉलर हैं.

भारत की जीत में वरुण का योगदान

हालांकि मेजबान टीम ने 256 रन बनाकर 72 रन से जीत हासिल की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर में 1/35 का फिगर हासिल किया. भारत ने अब तक जो 2 सुपर -8 मैच खेले हैं, उनमें स्पिनर ने 41.00 की एवरेज से सिर्फ 2 विकेट लिए हैं, जबकि 10.25 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं.

यह भी पढ़ें- रूहानी चेहरा, आंखों में कशिश..कौन है भारत-जिम्बाब्वे मैच की ये मिस्ट्री गर्ल? ‘नीली परी’ ने कर दिया घायल

विज्ञापन

‘यहां कर रहे हैं गलती’

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, पठान ने कहा कि वरुण बहुत शॉर्ट बॉलिंग कर रहे हैं. उन्होंने चेन्नई के मैच से पहले स्पिनर के प्रैक्टिस सेशन का भी जिक्र किया, ये सुझाव देते हुए कि अगर वो जानबूझकर उस लेंथ पर काम कर रहे हैं, तो इससे मुश्किलें आ सकती हैं. पठान ने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वरुण को स्टंप के करीब बॉलिंग करने पर ध्यान देना चाहिए.

वरुण को लेकर फिक्र

इरफान ने कहा, ‘एक चिंता वरुण चक्रवर्ती को लेकर है. मैंने कमेंट्री में भी बताया था कि उनकी लगभग 63 प्रतिशत गेंदें छोटी थीं. वरुण आम तौर पर ऐसे स्पिनर नहीं हैं जो सिर्फ़ चार मीटर की लेंथ पर बॉलिंग करते हैं; उनकी लेंथ तुलना में थोड़ी छोटी है. लेकिन यह इतनी छोटी नहीं होनी चाहिए कि स्टंप के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह से मिस कर जाए. पिछले दो मैचों में, वह लेफ्ट-हैंडर को फुलर बॉलिंग कर रहे हैं, लेकिन राइट-हैंडर के खिलाफ़ उनकी लेंथ छोटी दिखी है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चौंक गए? जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने संजू सैमसन को उनकी ही भाषा में पुकारा, विकेटकीपर से मिला ऐसा जवाब

‘मुश्किलें पैदा हो सकती हैं’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे चेन्नई के कुछ प्रैक्टिस विज़ुअल भी पसंद नहीं आए. जैसा कि मैं कमेंट्री में कहता रहा, अगर वह जानबूझकर इतनी छोटी बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो इससे मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए. वरुण चक्रवर्ती अभी भी हमारे नंबर एक बॉलर हैं. हाँ, पिछले दो मैच बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, और ये चिंता की बात है.’

विज्ञापन

‘बॉलर का साथ दें,

इरफान पठान ने आखिर में कहा, ‘लेकिन कभी-कभी आपको बस बॉलर का साथ देना होता है. अगर वो लेंथ में थोड़ा बदलाव करते हैं, तो इससे मदद मिलनी चाहिए. अगर वो अराउंड द विकेट आता है, खासकर लेफ्ट-हैंडर के लिए, तो उसे स्टंप के थोड़ा और करीब आने की कोशिश करनी चाहिए. बस एक या 2 छोटे बदलाव ही काफी हैं, चीजों को ज्यादा मुश्किल बनाने की जरूरत नहीं है.’ टूर्नामेंट में अब तक 34 साल के इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में 13.09 के एवरेज, 10.90 के स्ट्राइक रेट और 7.20 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/7 रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola