Ireland vs India Live Streaming Details: टीम इंडिया के लिए आयरलैंड दौरे की शुरुआत काफी निराशाजनक साबित हुई. बेलफास्ट में हुए पहले T20I में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. T20I कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर के कार्यकाल की शुरुआत निराशाजनक तरीके से हुई. आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा और अंतिम टी20I मैच खेला जाएगा. आयरलैंड के बेलफास्ट में अगला मैच होगा. आइए जानते हैं कि कब मैच शुरू होगा.
आयरलैंड vs इंडिया मैच कब शुरू होगा?
भारत में अमूमन शाम 7 या 7:30 बजे तक T20I मैच की शुरुआत हो जाती है. हालांकि, टीम इंडिया अभी आयरलैंड में है, जहां टाइम जोन अलग है. इसी वजह से भारतीय समय के अनुसार मैच सामान्य टाइम से करीब डेढ़ घंटे पहले शुरू होगा. आयरलैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 28 जून को आयोजित होगा और भारतीय फैंस शाम 6 बजे से मैच का आनंद ले सकते हैं.
कहां LIVE देख पाएंगे मैच?
आयरलैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन फैंस इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ENG vs NZ: लाइव मैच में हुआ बड़ा ‘हादसा’! न्यूजीलैंड को अचानक बदलनी पड़ गई अपनी प्लेइंग 11
हार के बाद टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11?
टीम इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में हारना फैंस को हैरान कर गया. आयरलैंड ने T20I इतिहास में पहली बार भारत को हराया. टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे जैसे प्लेयर्स को टीम में शामिल किया जा सकता है.
भारत और आयरलैंड का पूरा स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.
आयरलैंड का स्क्वाड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.
ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: इन 5 गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया! आयरलैंड के खिलाफ गंभीर-अय्यर ने किया ये बड़ा ‘ब्लंडर’
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines