Ben White Announced Retirement: आयरलैंड के स्टार लेग स्पिनर बेन वाइट ने अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया है. सिर्फ 28 साल की उम्र में वह तीनों प्रारूपों से रिटायर हो गए हैं. वाइट ने आयरलैंड के लिए अपना अंतिम मैच दिसंबर 2025 में खेला था. 10 महीनों तक टीम से दूर रहने के बाद अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2021 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और अब 5 साल का उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है. बेन ने अपने सफर के लिए आयरलैंड क्रिकेट और फैंस को धन्यवाद दिया.
बेन वाइट ने अपने रिटायरमेंट पर क्या बोला?
28 वर्षीय बेन वाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर कहा, ‘मैं क्रिकेट आयरलैंड को धन्यवाद कहना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरा अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने का बचपन का सपना पूरा किया. आयरलैंड के लिए तीन ICC T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना और टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरे प्लान का हिस्सा नहीं था. हालांकि, यह ऐसी चीजें हैं, जिन पर मुझे हमेशा ही गर्व होगा. मैं इन अनुभवों और यादों के लिए हमेशा ही शुक्रगुजार रहूंगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण हुए बाहर
आयरलैंड के लिए बेन वाइट ने खेले तीन T20 वर्ल्ड कप
बेन वाइट ने जुलाई 2021 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने आयरलैंड के लिए 38 T20I मैचों में हिस्सा लिया और 36 विकेट झटके. बेन ने दो वनडे और तीन टेस्ट मुकाबलों में भी हिस्सा लिया. अपने करियर में बेन कुल 39 विकेट झटकने में सफल हुए. बेन वाइट ने आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए तीन T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. वह 2021, 2024 और 2026 के T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के स्क्वाड का हिस्सा थे. उनका सिर्फ 28 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेना जरूर सभी को हैरान कर गया है. हालांकि, उन्होंने क्रिकेट से दूर होने के पीछे का कारण सामने नहीं रखा है.
आयरलैंड के हेड कोच ने वाइट की जमकर की तारीफ
आयरलैंड के हेड कोच गैरी विल्सन ने बेन वाइट की जमकर तारीफ की और बताया कि वह 28 वर्षीय स्टार गेंदबाज को मिस करेंगे. उन्होंने कहा, ‘बेन वाइट T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा ही याद रखे जाएंगे.’ विल्सन ने बताया कि वाइट सटीक लेंथ और गति से गेंदबाजी करते थे. इसी वजह से उन्हें तीन वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. गैरी ने स्टार लेग स्पिनर को अपने शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी.
ये भी पढ़ें:- कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
9 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
10 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
11 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
11 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
11 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
12 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
12 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
12 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines