हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी नहीं सुधरा प्रदर्शन, आयरलैंड ने टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को हराया

Ireland Beats Zimbabwe T20 Series: आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Ireland Beats Zimbabwe in Three Match T20 Series (Image Credit- Twitter)

Ireland Beats Zimbabwe T20 Series: जिम्बाब्वे की टीम पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जगह नहीं बना पाई थी। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम क्वालीफाई करने में फेल हो गई थी। अब एक बार फिर टीम को बड़ा झटका लगा जब उसको उसी के घर में आयरलैंड ने टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। पहला मुकाबला कप्तान सिकंदर रजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीतने के बाद आखिरी दो मैचों में उनके बिना टीम हार गई। रजा का बाहर होना टीम को भारी पड़ा और उसका खामियाजा उसे सीरीज गंवाकर उठाना पड़ा। हैरी टेक्टर इस मैच के हीरो रहे और साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

क्या रहा सीरीज का हाल?

इस सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने एक विकेट से जीता था। उस मैच में रजा ने 65 रन बनाए थे और हैट्रिक लेते हुए तीन विकेट भी झटके थे। उसके बाद अंतिम दो मैचों में वह इंजरी के कारण नहीं खेल पाए। टीम को हार झेलनी पड़ गई। दूसरे टी20 में आयरलैंड को 4 विकेट से जीत मिली थी। फिर तीसरे टी20 में आयरलैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया। इसी के साथ आयरलैंड की टीम ने 2-1 से सीरीज जीत ली।

यह भी पढ़ें- SA vs IND: टी20 सीरीज से बाहर हो सकता है बड़ा खिलाड़ी, सामने आया ताजा अपडेट

विज्ञापन

तीसरे टी20 में टेक्टर-डॉकरेल का कमाल

अगर तीसरे टी20 मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की शुरुआत गड़बड़ हुई और 37 रन पर ही उसके चार विकेट गिर गए। लेकिन यहां से हैरी टेक्टर और जॉर्ज डॉकरेल ने पारी को संभाला। उन्होंने 104 रनों की नाबाद शतकीय पार्टनरशिप की। टेक्टर ने नाबाद 54 और डॉकरेल ने 49 रन नाबाद रहते हुए बनाए। आयरलैंड ने 6 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- हेड कोच पर अभी नहीं साफ हुई तस्वीर! राहुल द्रविड़ के भविष्य पर फैसला बाकी, सामने आया नया अपडेट

विज्ञापन

इस दौरे पर आयरलैंड की टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी। तीनों टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए थे। तीनों वनडे भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। 17 दिसंबर तक वनडे सीरीज खेली जाएगी। अब देखना होगी कि क्या टी20 की हार का बदला होम टीम वनडे में ले पाती है या नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola