IRE vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार के दिन सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। आज 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्वालिफाइंग राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दमदार टीम को आयरलैंड ने 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आयरलैंड के लिए जीत की हीरो ऑलराउंडर गैरेथ डेलानी बने। उन्होंने फील्डिंग में कमाल दिखाया और 3 विकेट भी लिए।
गैरेथ डेलानी ने चटकाए 3 विकेट
गैरेथ डेलानी ने वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया है। अपने 4 ओवरों में उन्होंने महज 16 रन खर्च किए और 3 बैटर को आउट किया। गैरेथ डेलानी के जाल में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज एविन लुईस, निकोलस पूरन और रोवमैन पॉल फंस गए थे। लिहाजा वेस्टइंडीज बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं बनाई पाई। इस शादनार प्रदर्शन के लिए गैरेथ डेलानी को मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया है।
मैच के बाद क्या बोले गैरेथ डेलानी
मैच के बाद गैरेथ डेलानी ने कहा कि ‘आज का दिन हमारे लिए अविश्वसनीय रहा। हम लाइन से ऊपर उठना चाहते थे। हमारे स्पिन गेंदबाजी कोच (नाथन हॉरिट्ज़) एक योजना के साथ आए, और हमने इसे सरल रखने की कोशिश की। आज जिस फैशन में हम खेले वह वह अद्भुत था।
ये जीत सपने के सच होने जैसी- गैरेथ डेलानी
अपने प्रदर्शन को लेकर डेलानी ने कहा कि ‘व्यक्तिगत रूप से यह एक सपने के सच होने जैसा है। हम ईमानदार होने के लिए बहुत खुश हैं। इस वर्ल्ड कप के दूसरे (स्कॉटलैंड के खिलाफ) मैच में कैंपर की दस्तक ने हमें मौका दिया था, जिसे आज हम पूरा कर चुके हैं। आगे भी हम ऐसा खेल जारी रखेंगे।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: कल से शुरू होगा असली रोमांच…सभी 12 टीमें हुईं फाइनल…देखें LIST
वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड
दरअसल, इस मैच में एक बार फिर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फ्लॉफ हुए। उन्होंने आयरलैंड के स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए।। टी 20 विश्व कप के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा करते हुए 9 विकेट से यह मुकालबा जीत लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines