IRE vs IND: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब बेलफास्ट में टीम इंडिया जब आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने उतरी, तो फैंस का बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय जैसे ही बताया कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी डेब्यू नहीं कर रहे हैं, तो सभी निराश थे. हालांकि मैच शुरू होने के बाद जैसे ही वैभव ब्रेक के दौरान पहली बार मैदान पर आए, तो उनके नाम एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस रिकॉर्ड के बारे में जानकर सभी फैंस को बहुत ही हैरानी होगी.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भले ही टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन जैसे ही वो ड्रिंक्स लेकर मैदान पर आए तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वैभव अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र के वॉटरब्वॉय बन गए हैं. वैभव हालांकि रविवार 28 जून को टीम इंडिया के डेब्यू कर सकते हैं. पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली, हालांकि बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. उसके बाद बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे टी-20 मैच के दौरान फॉर्म में चल रहे वैभव को मौका देना चाहेंगे. जिससे उनकी शानदार फॉर्म का टीम इंडिया को भी फायदा मिले.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक
मुश्किल में है टीम इंडिया
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने एक समय 51 रनों पर 4 विकेट हासिल कर लिए थे. हालांकि उसके बाद भी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने इस दौरान बहुत ज्यादा निराश किया. वहीं जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिया. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 12.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए हैं. अभी भी टीम इंडिया को 47 गेंदों में 77 रनों की जरूरत है. भारतीय टीम की स्थिति बहुत ज्यादा खराब नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IRE vs IND: प्रसिद्ध कृष्णा ने खराब गेंदबाजी करके बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines