IRE vs IND: टीम इंडिया पहले टी-20 मैच में आयरलैंड के खिलाफ हारने के बाद दबाव में नजर आ रही है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को फिलहाल आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दूसरे टी-20 मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपनी ताकत दिखाना चाहेगी. ऐसे में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पहले टी-20 मैच में फेल हुए खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसे में वो बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ सकते हैं.
वाशिंगटन सुंदर
पहले टी-20 मैच में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बुरी तरह से फेल हो गए. सुंदर टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बन गए थे. ऐसे में अब उन्हें बेंच पर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 में पहली बार मौका मिल सकता है.
प्रसिद्ध कृष्णा
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से भारतीय टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें थी. जिसे पहले टी-20 मैच में उन्होंने तोड़ दिया. अनुभवी गेंदबाज होने के बाद भी वो सबसे महंगे साबित हुए. मुश्किल विकेट पर एक ओवर में 27 रन लुटा कर उन्होंने मैच टीम इंडिया से दूर कर दिया. जिसके कारण ही अब उन्हें बेंच पर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है.
रवि बिश्नोई
पहली टी-20 मैच में भी टीम ने रवि बिश्नोई को बाहर बिठाया था. ऐसे में वो इस मुकाबले में भी बिश्नोई को बाहर ही बिठा सकती है. बिश्नोई की जगह फिलहाल प्लेइंग 11 में नहीं बन रही है. ऐसे में दूसरे टी-20 मैच में भी इस स्टार स्पिनर को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व क्रिकेटर ने CSK के स्टार ओपनर को दी चेतावनी!
अभिषेक शर्मा
टीम इंडिया मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराना चाहती है. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में किसी तरह से फिट करना होगा. संजू सैमसन पहले टी-20 मैच में रन नहीं बना पाए थे. ऐसे में उन्हें एक और मौका देना होगा. ऐसी स्थिति में टीम मैनेजमेंट पहले मैच में अच्छा खेलने वाले अभिषेक शर्मा को आराम दे सकती है.
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines