IRE vs IND: आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच पहले टी-20 मैच में अलग ही नजारा देखने को मिला. टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों को बहुत ही शानदार शुरुआत भी मिली. हालांकि बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मुकाबले के दौरान बहुत ही खराब गेंदबाजी करके शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया. जिसके कारण ही उनको अब बाहर करने की मांग उठ रही है.
प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
आयरलैंड की पारी का 17वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंका. इस ओवर में उन्होंने कुल 27 रन लुटा दिए. आयरलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ये किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ है. इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवरों में 57 रन लुटा दिए. इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेला था. जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 68 रन दिए थे. ऐसे में लगातार 2 टी-20 मैचों में कृष्णा ने 125 रन खर्च कर दिए हैं. बैक टू बैक मैचों में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज अब प्रसिद्ध कृष्णा बन गए हैं. भले ही आईपीएल के दौरान कृष्णा अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उनके सिलेक्शन पर ही अब सवाल खड़ा हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IRE vs IND: कमबैक मैच की पहली 10 गेंदों में ही छा गए हर्षित राणा, आयरलैंड के खिलाफ बरपाया कहर
टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है कृष्णा
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जब टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ, तो उसमें प्रसिद्ध कृष्णा का नाम नहीं था. टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने उस समय मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया था. हालांकि सिराज को आराम देने की वजह से बीसीसीआई ने कृष्णा को मौका दिया है. जिसका फायदा कृष्णा नहीं उठा पाए हैं. हालांकि टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में प्रसिद्ध लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अगले मुकाबले में कृष्णा को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनकी जगह प्रिंस यादव को खिलाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
13 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
13 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
51 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines