IRE vs IND: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब बेलफास्ट में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. इस मुकाबले में सभी की नजरें इंजरी के बाद कमबैक कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर थी. राणा ने पहली 10 गेंदों में ही खुद को बतौर स्टार गेंदबाज साबित कर दिया है.
हर्षित राणा ने किया धमाकेदार कमबैक
इंजरी के कारण हेड कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा तेज गेंदबाज हर्षित राणा मैदान से दूर थे. अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच से पहले राणा टीम इंडिया के साथ जुड़े. हालांकि वहां पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से राणा ने मैदान पर कमबैक किया. जहां पर उन्होंने अपने पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज रॉस अ़डायर को 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके साथ ही आयरलैंड की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. इसके बाद राणा जब अपना दूसरा ओवर लेकर आए, तो उसकी चौथी गेंद पर उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज टिम टेक्टर को भी 17 रनों पर पवेलियन भेज दिया. इन 10 गेंदों में ही राणा ने आयरलैंड की टीम को मैच से बाहर कर दिया.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक
इंग्लैंड के खिलाफ होगी असली अग्निपरीक्षा
इस मुकाबले में हर्षित राणा ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. सबसे बड़ा विकेट राणा ने अपने आखिरी ओवर में लिया. जब उन्होंने कप्तान लोरकन टकर को 50 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. जिसके कारण ही उन्होंने आयरलैंड की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. हालांकि हर्षित राणा का असली टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा. जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी. राणा ने अगर इंग्लैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया, तो उनके आलोचकों को करारा जवाब मिलेगा.
ये भी पढ़ें: IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला डेब्यू करने का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines