IRE vs IND: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में रविवार 28 जून को भिड़ंत देखने को मिली. मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी और 1 रनों से मुकाबला हार गई. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि कौन इसका विलेन है.
श्रेयस अय्यर ने बताया कौन है हार का विलेन
बतौर कप्तान अपना डेब्यू सीरीज ही श्रेयस अय्यर आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार गए हैं. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘सच कहूं तो, यह अभी भी कोई बहुत अच्छी सीरीज नहीं है, लेकिन जिस तरह से वे खेले उसके लिए उन्हें बधाई. आयरलैंड टीम, मुझे लगता है कि उन्होंने प्रोफेशनलिज्म दिखाया और उन्हें पक्का पता था कि विकेट कैसा खेलने वाला है और वहां फील्ड वर्क जबरदस्त था, तो उन्हें पूरी जीत की बधाई.’
टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मुकाबले में हार की वजह बने. उपकप्तान तिलक वर्मा बहुत ही धीमा खेले. वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. जिसके बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज बॉलर्स ने अपने एग्जिक्यूशन के मामले में जबरदस्त खेला. लेकिन हम अपनी बैटिंग में थोड़े पीछे रह गए. हम, हम विकेट कैसा खेलने वाला है, इसका एनालिसिस करने और सिंगल्स को टू में बदलने के मामले में थोड़े पीछे रह गए. मुझे लगता है कि उन्होंने उस डिपार्टमेंट में हमसे पक्का बेहतर खेला.’
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना, टूर्नामेंट से बाहर हुई हरमनप्रीत कौर की टीम
प्रिंस यादव की तारीफ में बोले कप्तान श्रेयस अय्यर
इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. मैच में हार के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले बताया, कि प्रिंस को IPL में बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है और वह यहां भी उसी मोमेंटम को आगे बढ़ा रहे हैं. जब बॉल की बात आती है तो उनके अपने आइडिया और प्लान होते हैं. लेकिन उनका जो एटीट्यूड और अप्रोच था और सूर्यांश का भी. मेरा मतलब है कि यह उनका पहला गेम था, लेकिन हां वह लेग-स्टंप के बाहर थे.’
ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान, नाइटक्लब विवाद के बाद अचानक लिया फैसला
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
4 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
26 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
36 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
42 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines