IRE vs IND: टीम इंडिया के लिए मजबूरी बन गया है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! दबाव में हैं अय्यर-गंभीर 

IRE vs IND: टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उस समय सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं दिया. मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को फैंस ने इस वजह से बहुत ज्यादा ट्रोल किया था.

Vaibhav Sooryavanshi

Pic Credit- Ai Generated

IRE vs IND: टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 25 जून 2026 तक एक भी मुकाबला नहीं हारी थी. हालांकि ये रिकॉर्ड 26 जून को बदल गया. बेलफास्ट में टीम इंडिया को आयरलैंड की टीम ने बुरी तरह से हरा दिया. जिसके बाद 2 मैचों की सीरीज बेहद रोमांचक हो गई है. टीम इंडिया को अपी इज्जत बचाने के लिए दूसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी. ऐसे में करो या मरो वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया को 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू कराना ही होगा.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का अब कराना होगा डेब्यू 

टीम इंडिया के लिए 28 जून को होने वाला मुकाबला जीतना ही होगा. ऐसे में भारतीय टीम को अब पावरप्ले का सबसे ज्यादा फायदा उठाना होगा. दरअसल पिछले मुकाबले में दूसरी पारी के दौरान पिच पर पुरानी गेंद के खिलाफ रन बनाना बहुत ही मुश्किल हो गया है. ऐसे में पावरप्ले का सबसे अच्छे से फायदा उठाने के लिए टीम इंडिया अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी को उतारना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी का बड़े मैचों में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. नॉकआउट मैचों में वैभव के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिलता है. वैभव के इस रिकॉर्ड का फायदा टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर जरूर उठाना चाहेंगे. इन दोनों के ऊपर फिलहाल कमबैक का बहुत ज्यादा दबाव है. 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में टीम इंडिया को करना होगा बदलाव 

अगर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई, तो बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में फिलहाल संजू सैमसन के बाहर होने के ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं. पहले मुकाबले में सैमसन सिर्फ 5 रन बना कर ही पवेलियन लौट गए थे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम के पास पहले से ही ईशान किशन का विकल्प मौजूद है. ऐसे में कप्तान और कोच ये रिस्क ले सकते हैं. वहीं इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह प्रिंस यादव को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ