हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRE vs IND: श्रेयस अय्यर की इस गलती के कारण टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक हार, पहली बार जीता आयरलैंड

IRE vs IND: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब बेलफास्ट में खेला गया. जहां पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि अंत में आयरलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated and X

IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने बहुत ही खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवरों में 148 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर की इस बड़ी गलती के कारण टीम इंडिया को पहले मुकाबले में 34 रनों से हार मिली. 

आयरलैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज रॉस अडायर सिर्फ 12 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने. टिम टेक्टर ने भी सिर्फ 17 रन ही बनाए. हैरी टेक्टर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि ऐसे समय में लोरकन टकर ने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर टीम का कमबैक किया. उनका साथ देते हुए गैरेथ डेलानी ने भी 32 गेंदों में 49 रनों की बेहद अहम पारी खेली. उसके बाद जॉर्ज डॉकरेल ने सिर्फ 10 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें:भारतीय मूल के खिलाड़ी ने उड़ाए संजू सैमसन के होश, डेब्यू की पहली गेंद पर किया बोल्ड

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी 

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली. संजू सैमसन सिर्फ 5 रन तो वहीं ईशान किशन ने 1 रन ही बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 3 रन ही बनाए. दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. तिलक वर्मा ने तो 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बनाए. 

शिवम दुबे ने अंत में 25 रन बनाकर लड़ाई करने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी टीम सिर्फ 18.5 ओवरों में 148 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही आयरलैंड की टीम ने 34 रनों से मुकाबला जीत लिया. टी-20 फॉर्मेट में आयरलैंड की टीम ने पहली बार टीम इंडिया को हराया है. बाद में पिच पर बैटिंग करना मुश्किल हो गया था, जिसके कारण श्रेयस अय्यर का पहला गेंदबाजी करने का फैसला अंत में टीम इंडिया को बहुत ही भारी पड़ गया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IRE vs IND: डेब्यू नहीं होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola