Irani Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ईरानी कप 2026 में निराश किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए ही बीसीसीआई ने उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का कप्तान बनाया है. पहली पारी में पंत ने भी खराब किया था और उनकी टीम ने भी निराश किया था. दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने धमाकेदार कमबैक किया है. लेकिन बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खराब प्रदर्शन किया है. पंत 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
ऋषभ पंत दूसरी पारी में हो गए फेल
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में नंबर 8 पर बल्लेबाजी की है. पंत ने इस दौरान 18 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बनाए. जिसके कारण ही उस समय उनकी टीम मुश्किल में फंस गई थी. पहली पारी में भी पंत ने 36 गेंदों में 10 रन ही बनाए थे. पंत ने दोनों ही पारियों में निराश किया है. ऋषभ इन दोनों ही पारियों के साथ लय में नहीं नजर आए. जम्मू और कश्मीर के गेंदबाजों ने उन्हें बहुत ज्यादा परेशान किया है. पंत बहुत ज्यादा बुखार होने के बाद भी बल्लेबाजी करने उतरे.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंत का फेल होना, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है. हालांकि उससे पहले पंत रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती मैच दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अब पंत को दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. जिससे न्यूजीलैंड दौरे पर वो बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. टीम इंडिया को अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी है, तो ऋषभ पंत को बल्ले से शानदार प्रदर्शन होगा.
दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 237 रन ही बनाए थे. इसके जवाब में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 278 रन बनाए हैं. पहली पारी में उन्हें लीड मिल गई. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने दूसरी पारी में 94 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 306 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 265 रनों की लीड मिली है. ऐसे में वो अब बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के ये 5 खिलाड़ी हैं हीरो, दुबे फाइनल में करते हैं रनों की बारिश
स्मरण रविचंद्रन दिन का खेल खत्म होने तक 131 गेंदों में नाबाद 126 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके अलावा सनत सांगवान ने 160 गेंदों में अहम 55 रन बनाए. इसके अलावा सुदीप कुमार घरामी ने भी 33 रन बनाए. हालांकि सरफराज खान अपना खाता नहीं खोल सके. जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम के लिए उमर नाजिर मीर और साहिल लोतरा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
9 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
31 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
49 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
53 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines