हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू

Irani Cup 2026: ईरानी कप 2026 का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. जहां पर रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे थे. ऋषभ पंत की टीम ने इस मुकाबले में 167 रनों से जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
Irani Cup 2026 की चैंपियन बनी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम (Pic Credit- PTI)

Irani Cup 2026: ईरानी कप 2026 का मैच रेस्ट ऑफ इंडिया क्रिकेट टीम का सामना जम्मू और कश्मीर से हुआ. इस मुकाबले में जम्मू और कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 237 रन बनाए थे. जवाब में जम्मू और कश्मीर की टीम ने 278 रन पहली पारी में बना दिए थे. जिसके बाद ऋषभ पंत की टीम ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए थे. जम्मू और कश्मीर की टीम दूसरी पारी में 111 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 167 रनों से हार गई. 

दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने किया कमबैक 

पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 237 रन बनाए थे. जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने 60 रन बनाए थे. उसके अलावा स्मरण रविचंद्रन ने भी 68 रनों की पारी खेली थी. सरफराज खान ने भी अहम 45 रन बनाए थे. जवाब में जम्मू और कश्मीर की टीम ने 278 रन बनाए. कप्तान पारस डोगरा ने ही 75 रनों की पारी खेली थी. उनका साथ देते हुए अब्दुल समद ने भी 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा लोन नासिर मुजफ्फर ने भी 64 रन बनाए थे. 

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने दूसरी पारी में 319 रन बना दिए. सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा स्मरण रविचंद्रन ने भी 153 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पंत की टीम मुकाबले में बहुत आगे निकल गई. चौथी पारी में 200 रनों का आंकड़ा पार करना आसान नहीं होने वाला था. स्मरण रविचंद्रन ने अकेले के दम पर इस पूरे मैच का रुख पलट दिया था. जिसके कारण ही जम्मू और कश्मीर की टीम दबाव में आ गई.

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर की टीम को मिली करारी हार 

दूसरी पारी में जम्मू और कश्मीर की टीम को अच्छा स्टार्ट मिला था. टीम ने 54 रनों पर पहला विकेट गंवाया था. लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सका. जिसके कारण ही टीम 28.4 ओवरों में सिर्फ 111 रनों पर ही सिमट गई. कामरान इकबाल ने 32 रन बनाए, तो वहीं शुभम खजूरिया ने भी 36 रन बनाए. इन दोनों के अलावा अब्दुल समद ने भी 20 रन जोड़े थे. इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका. 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश

विज्ञापन

गेंदबाजी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए मुकेश कुमार ने 6 अहम विकेट हासिल किए. मुकेश कुमार ने पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे. वहीं मुकेश चौधरी ने भी 1 विकेट हासिल किया. मुकेश ने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे. स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप ने दोनों ही पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए. जिसके कारण ही ऋषभ पंत की टीम ने इस मुकाबले को बहुत ही आसानी के साथ जीत दर्ज कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola