Irani Cup 2026: ईरानी कप 2026 के लिए अब बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का ऐलान कर दिया है. ये मुकाबला 1 से लेकर 5 अक्टूबर तक खेला जाएगा. जहां पर रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का मुकाबला रणजी ट्रॉफी 2025-26 की चैंपियन जम्मू और कश्मीर की टीम से होने वाला है. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम की कप्तानी सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सौंपी गई है. पंत के अलावा सरफराज खान भी इस टीम में नजर आ रहे हैं, जिन्हें उपकप्तान बनाया गया है.
ऋषभ पंत को मिली कप्तानी
टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने अब रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर टेस्ट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को कप्तानी मिली है. भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार करना चाहती है. जिसके कारण ही वो ईरानी कप में खेलते हुए नजर आएंगे. पंत बतौर कप्तान भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. ये मुकाबला रणजी ट्रॉफी 2025-26 की चैंपियन जम्मू और कश्मीर के घरेलू मैदान शेरे-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर में खेला जाएगा.
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने इस टीम में सरफराज खान को भी मौका दिया है. सरफराज खान को इसी के साथ टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. इसके अलावा दलीप ट्रॉफी 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, आर्यन पांडे, आयुष दोसेजाऔर स्मरण रविचंद्रन को भी इस टीम में मौका मिला है. इन खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का एक और बड़ा चांस आया है. इस टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में आर्यन जुयाल नजर आ रहे हैं.
स्टार खिलाड़ियों की भी हुई वापसी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले मानव सुथार और सारांश जैन को भी इस टीम में मौका मिला है. दोनों न्यूजीलैंड दौरे से पहले खुद को एक बार फिर साबित करना चाहेंगे. इसके तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी इस टीम में मौका मिला है. वो लंबे समय से इंजरी का शिकार थे. लेकिन उसके बाद भी चयनकर्ता उन्हें बैक कर रहे हैं. बात तेज गेंदबाजी की करें तो इस टीम में मुकेश चौधरी और मुकेश कुमार भी नजर आ रहे हैं. जिन्होंने हाल में ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय भी इस टीम का हिस्सा नजर आ रहे हैं. रॉय ने भी हाल के समय में खुद को ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा-सिराज की हुई टीम में वापसी
रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाशदीप (फिटनेस पर आधारित), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव, नितीश रेड्डी हुए बाहर, विप्रज निगम को मिली एंट्री
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
45 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines