Irani Cup 2026: ईरानी कप 2026 का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर में खेले जा रहे इस मुकाबले में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम सिर्फ 237 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने भी 21 रनों पर 2 विकेट गंवा दिया है. इस मुकाबले में ऋषभ पंत बुरी तरह से फेल हो गए.
ऋषभ पंत पहली पारी में हो गए फेल
रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत ने ईरानी कप की पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है. पंत ने 36 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बनाए. उन्हें उमर नजीर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. पंत से टीम को बड़ी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. पंत इस मुकाबले में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे. ऋषभ भी आउट होने के बाद अपने आप से बहुत ज्यादा निराश दिखे. ऐसे में उन्हें दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करके कमबैक करना होगा.
न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए ऋषभ पंत को इस मुकाबले में खिलाया गया था. इस मैच में पंत के फेल होने से टीम इंडिया पर भी दबाव बढ़ गया है. शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर में पिच को भी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार बनाया गया था. जिसके कारण भी बल्लेबाजों को इस पूरे मुकाबले में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ा. पंत हालांकि 7 ओवर जो पंत ने विकेटकीपिंग की. उससे वो बहुत ज्यादा खुश होंगे. पंत ने 2 शानदार कैच पकड़े हैं.
गेंदबाजों का पहले दिन रहा दबदबा
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को खराब शुरुआत मिली. संनत सांगवान और सुदीप कुमार घरामी सस्ते में पवेलियन लौट गए. सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने हालांकि इस पारी में 60 रन बनाए. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने भी 45 रनों की पारी खेली. स्मरण रविचंद्रन ने इस मुकाबले में 83 गेंदों में 68 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. अंत में आकाशदीप ने भी 22 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
जिसके कारण ही रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 68.1 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर 237 रन बनाए. जवाब में जम्मू और कश्मीर की टीम को भी बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. टीम ने भी 21 रनों पर भी 2 विकेट गंवा दिया है. शुभम पुंडीर और उमर नजीर मीर भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. मुकेश चौधरी और आकाशदीप को भी 1-1 विकेट मिला है. दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines