RR Turned Down Big Offer: IPL 2026 की शुरुआत कुछ दिनों में होने वाली है. इसके पहले RCB और RR को खरीदने के लिए अलग-अलग बिजनेसमैन और निवेशकों ने बोली लगाई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कीमत 2.1 बिलियन डॉलर्स से ऊपर मानी जा रही है. राजस्थान रॉयल्स की उतनी कीमत नहीं लगाई जा रही थी लेकिन अब उन्होंने निवेशकों को इशारों-इशारों में बड़े संकेत दे दिए हैं. उन्होंने लगभग 16 हजार करोड़ रूपये की डील ठुकरा दी है. वह इससे अधिक कीमत की उम्मीद लगा रहे हैं.
राजस्थान रॉयल्स ने ठुकराई बड़ी डील
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की बिक्री की प्रक्रिया जारी है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल्स ने CPCP कंसोर्टियम की 1.7 बिलियन डॉलर्स (लगभग 16 हजार करोड़ रुपये) की बोली ठुकरा दी है. इस फैसले से RR के मालिकों ने यह बता दिया है कि वो अपनी कीमत इससे ज्यादा लगा रहे हैं. यह अन्य निवेशकों के लिए एक संदेश है कि अगर कोई राजस्थान रॉयल्स खरीदना चाहता है, तो उन्हें इससे ज्यादा की बोली लगानी होगी.
CPCP यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में फैली एक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और प्राइवेट इक्विटी कंपनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक CPCP के मालिक निशा सचदेवा और देबजीत गुप्ता ने दो हफ्ते के अंदर पूरी पेमेंट करने का वादा किया था. इसके बावजूद भी राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड ने यह ऑफर ठुकरा दिया.
ये भी पढ़ें:- एमएस धोनी से लेकर गौतम गंभीर तक… IPL में कभी शतक नहीं जड़ पाए ये 5 दिग्गज
दूसरी IPL ट्रॉफी पर होगी राजस्थान रॉयल्स की नजर
संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथ में है. अब टीम एक नए दौर की शुरुआत कर रही है. RR ने साल 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था. इसके बाद से वो ट्रॉफी से पूरी तरह दूर हैं. अब राजस्थान रॉयल्स अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगे. रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा समेत अन्य खिलाड़ियों के जुड़ने से उनका स्क्वाड मजबूत नजर आ रहा है.
RR का पूरा स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ का ‘मैच विनर’ हुआ फिट
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines