
1 / 6
Players Who Never Scored Century: IPL 2026 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. 28 मार्च 2026 से IPL की शुरुआत हो रही है. हर साल कुछ खिलाड़ी अपनी टीम के लिए धुआंधार पारियां खेलते हुए शतक जड़ते हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन समेत कई दिग्गजों के नाम IPL में शतक दर्ज है. हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कभी 100 का आंकड़ा पार नहीं किया. आइए IPL में शतक नहीं जड़ने वाले 5 दिग्गजों के बारे में बात करते हैं.
गौतम गंभीर

2 / 6
गौतम गंभीर IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में KKR ने दो बार IPL जीता. गौतम ने कभी इंडियन प्रीमियर लीग में शतक नहीं लगाया है. उन्होंने 2012 में RCB के खिलाफ 93 रनों की पारी खेली थी. यह उनका सर्वाधिक स्कोर है.
फाफ डु प्लेसिस

3 / 6
IPL के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डु प्लेसिस को भी गिना जाता है. फाफ ने कभी भी IPL में शतक नहीं लगाया है. उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन का रहा है, जो उन्होंने 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बनाया था.
श्रेयस अय्यर

4 / 6
श्रेयस अय्यर कई सालों से IPL खेल रहे हैं, लेकिन अब तक शतक नहीं जड़ पाए हैं. अय्यर का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 97 रन है. उन्होंने 2025 के IPL में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये स्कोर बनाया था. उम्मीद है कि IPL 2026 में वो शतक बनाएंगे.
एमएस धोनी

5 / 6
एमएस धोनी IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. वो पिछले 18 सालों से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, धोनी IPL में कभी शतक नहीं बना पाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 2019 में RCB के खिलाफ आया था, जब उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए थे.
युवराज सिंह

6 / 6
युवराज सिंह IPL में कई अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं. वो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पसंद किए जाते हैं. बता दें कि इस भारतीय दिग्गज ने IPL में कभी भी शतक नहीं जड़ा. RCB के लिए उन्होंने IPL 2014 में 83 रनों की पारी खेली थी. यह उनका सर्वाधिक स्कोर है.