नई दिल्ली: बाबर आजम इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी का नेतृत्व कर रहे हैं। बाबर ने इस बीच एक इंटरव्यू में आईपीएल और बीबीएल में से अपनी पसंदीदा लीग चुनी है। बाबर ने कहा कि उन्हें आईपीएल और बीबीएल में से बिग बैश लीग (BBL) पसंद है। क्रिकेट पाकिस्तान द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई क्लिप में बाबर अपनी पसंद चुनते नजर आए।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में स्थितियां अलग

बाबर ने बीबीएल चुनने के पीछे अपना तर्क भी बताया। उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलिया में वहां की स्थितियां अलग हैं। वहां की पिचें काफी तेज होती हैं और आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। जबकि आईपीएल में आपको वही एशियाई परिस्थितियां मिलती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में दर्ज कराया नाम 

बाबर को अभी बिग बैश लीग में शामिल होना है, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण टूर्नामेंट के पहले सत्र के बाद किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है। इस महीने की शुरुआत में बाबर आजम ने 2023 के लिए ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने ड्राफ्ट में 1 लाख पाउंड के रिजर्व प्राइस के साथ प्रवेश किया है।

विज्ञापन

52.00 की औसत से 416 रन

बाबर आजम ने पीएसएल 2023 के 9 मैचों में 52.00 की औसत से 416 रन ठोके हैं। बाबर ने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के एलिमिनेटर में गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना पेशावर जाल्मी से होगा। दूसरी ओर इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 31 मार्च से होगी। जिसमें गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें आईपीएल 2023 के शुरुआती मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ