IND vs AUS 1st ODI: किसका दिल तोड़ेंगे हार्दिक? प्लेइंग-11 में जगह के लिए दो दोस्तों के बीच टक्कर
Edited By Gyanendra Sharma

IND vs AUS 1st ODI
Edited By Gyanendra Sharma

IND vs AUS 1st ODI
IND vs AUS 1st ODI: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज जोर आजमाएगी। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-1 से जीती है। अब नजरें 17 तारीख से शुरू हो रही वनडे सीरीज पर हैं। पहला वनडे मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हैं और स्टीव स्मिथ कमान संभालेंगे। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या को मैच से पहले प्लेइंग इलेवन चुनने में माथापच्ची करना पड़ेगा। ऐसे तो टीम में सारे स्लॉट भरे हुए हैं, लकिन स्पिन डिपार्टमेंट किसे मौका मिलता हैं ये देखने वाली बात होगी।
स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में। इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को ही पहले वनडे में प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। कुलदीप और चहल अपनी गुगली, फ्लिपर और लेग ब्रेक का कमाल दिखाकर इस साल के आखिर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे। दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेइंग 11 के लिए चुनना थोड़ा कठिन काम है। कुलदीप और चहल के रिकॉर्ड शानदार है। खासकर के भारत में तो दोनों बैटर के लिए काल हैं। कुलदीप रफ पैच से बाहर आ गए हैं और जब भी मौका मिल रहा है अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज सिराज।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: