IPL History: आईपीएल का हर सीजन रोमांच और उत्साह से भरा होता है। इस बार भी 31 मार्च से शुरू होने जा रहे 16वें सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज हैं। खास बात यह है कि हर साल आईपीएल में कुछ न कुछ ऐसे बदलाव किए जाते हैं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़े। क्योंकि बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिले। लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल के 15 सीजन में से केवल तीन बार ही भारतीय खिलाड़ियों ने ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ का खिताब जीता है।
15 में केवल तीन भारतीय
आईपीएल के अब तक 15 सीजन हुए हैं, जिसमें हर बार क्रिकेट का नया रोमांच देखने को मिला है। इस दौरान भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 15 सीजन में जो खिलाड़ी ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ चुने गए हैं उनमें क्रिकेट भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में कई बडे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे हैं।
और पढ़िए – IPL fact: आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगा सके ये 5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट
IPL में ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ बने खिलाड़ियों की लिस्ट
- 2008 शेन वॉटसन
- 2009 एडम गिलक्रिस्ट
- 2010 सचिन तेंदुलकर
- 2011 क्रिस गेल
- 2012 सुनील नारेन
- 2013 शेन वॉटसन
- 2014 ग्लेन मैक्सवेल
- 2015 आंद्रे रसेल
- 2016 विराट कोहली
- 2017 बेन स्टोक्स
- 2018 सुनील नारेन
- 2019 आंद्रे रसेल
- 2020 जोफ्रा आर्चर
- 2021 हर्षल पटेल
- 2022 जोस बटलर
और पढ़िए – IPL 2023: केकेआर को लगा एक और झटका, 155 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल
इन खिलाड़ियों ने दो बार जीता खिताब
15 सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने दो बार भी आईपीएल के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। जिनमें शेन वॉटसन, सुनील नारेन और आंद्रे रसेल शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए यह खिताब जीता है। जबकि सुनील नारेन और आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइटर्स की तरफ से खेलते हुए यह खिताब जीता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines