---विज्ञापन---

IPL fact: आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगा सके ये 5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट

IPL fact: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होगा। दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अब सिर्फ 8 दिन का वक्त बचा है। इस बार कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 ऐसे बल्लेबाज रहे, जो आईपीएल के इतिहास में आज तक एक भी छक्का नहीं […]

IPL fact: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होगा। दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अब सिर्फ 8 दिन का वक्त बचा है। इस बार कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 ऐसे बल्लेबाज रहे, जो आईपीएल के इतिहास में आज तक एक भी छक्का नहीं ठोके। पाए इस लिस्ट में 2 प्लेयर तो दिग्गज हैं।

आईपीएल के इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने नहीं लगाया एक भी छक्का

  1. आकाश चोपड़ा
  2. कैमल फर्ग्यूसन
  3. माइकल क्लिंगर
  4. शोएब मलिक
  5. माइकल क्लार्क

और पढ़िए – IPL History: आईपीएल की बादशाह हैं यह टीमें, इन 6 फ्रेंचाइजी की किस्मत हमेशा रही खराब

---विज्ञापन---

1. आकाश चोपड़ा- भारत के इस बैटर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45 की औसत से 10000 से अधिक रन बनाए हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से दो सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 71 बॉल का सामना किया और 75 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाये हैं। इस दौरान वह एक भी सिक्स नहीं लगा पाए।

2. . कैलम फर्ग्यूसन- ऑस्ट्रेलियाई से आने वाले कैलम फर्ग्यूसन दाएं हाथ के बैटर रहे। उन्होंने एक टेस्ट, 30 एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं। वह आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम का एक हिस्सा रहे चुके हैं। इस टीम के खेलते हुए उन्होंने 2011 और 2012 के 9 मैचों में हिस्सा लिया। 16 के खराब औसत से उन्होंने 98 रन बनाए, जो टी 20 में खराब आंकड़ा माना जाता है। हैरानी की बात ये है कि 98 रनों में उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया।

---विज्ञापन---

3. माइकल क्लिंगर- कैलम फर्ग्यूसन की तरह ही माइकल क्लिंगर भी ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। इस प्लयेर को युवा नहीं जानते होंगे। उन्होंने अपने देश के लिए सिर्फ 3 मैच खेले। इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने आईपीएल में भी हिस्सा लिया था। उन्हें 2011 के सीजन में कोच्चि टस्कर्स केरल ने अपने साथ जोड़ा था और 4 मैच खिलाए थे। इस टीम के लिए क्लिंगर ने 18.25 के औसत और 94.81 के स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए थे, इस दौरान वह 1 भी छक्का नहीं लगा पाए।

4. शोएब मलिक- पाकिस्तान का यह खिलाड़ी टी20 में हजारों रन बना चुका है। साल 2008 के सत्र में मलिक ने आईपीएल खेला था। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ 7 मैच खेले, लेकिन आईपीएल टूर्नामेंट में 1 भी छक्का नहीं लगा पाए। 5 पारियों में उन्होंने 13 की औसत से केवल 52 रन बनाए।

---विज्ञापन---

5. माइकल क्लार्क- माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे। एक वक्त आईपीएल में उनकी जबरदस्त मांग थी। साल 2012 आईपीएल के बाद पुणे वॉरियर्स फ्रैंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला नहीं चला। क्लार्क ने उस सत्र में केवल 6 मैच खेले और 94 गेंदों का सामना करते हुए 98 रन निकले। इस दौरान वह एक भी छक्का नहीं लगा पाए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2023 02:02 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola