Arpit Pandey
Read More
IPL History: आईपीएल का हर सीजन रोमांच और उत्साह से भरा होता है। इस बार भी 31 मार्च से शुरू होने जा रहे 16वें सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज हैं। खास बात यह है कि हर साल आईपीएल में कुछ न कुछ ऐसे बदलाव किए जाते हैं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़े। क्योंकि बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिले। लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल के 15 सीजन में से केवल तीन बार ही भारतीय खिलाड़ियों ने ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ का खिताब जीता है।
आईपीएल के अब तक 15 सीजन हुए हैं, जिसमें हर बार क्रिकेट का नया रोमांच देखने को मिला है। इस दौरान भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 15 सीजन में जो खिलाड़ी ‘प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट’ चुने गए हैं उनमें क्रिकेट भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में कई बडे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे हैं।
और पढ़िए – IPL fact: आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगा सके ये 5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट
15 सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने दो बार भी आईपीएल के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। जिनमें शेन वॉटसन, सुनील नारेन और आंद्रे रसेल शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए यह खिताब जीता है। जबकि सुनील नारेन और आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइटर्स की तरफ से खेलते हुए यह खिताब जीता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।