हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

300, 400 या 500 नहीं, IPL के इस मैच में बने थे इतिहास के सबसे ज्यादा रन, Virat Kohli ने कूटे थे इतने रन

Highest Combined IPL Match Score: आईपीएल के इतिहास में कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं, लेकिन IPL 2024 में एक ऐसा मैच हुआ जिसने रनों के मामले में सभी पुराने रिकॉर्ड्स को धवस्त कर दिया. इस मैच में न केवल एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर बना, बल्कि दोनों टीमों ने मिलकर इतने रन बनाए कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया.

विज्ञापन
Highest Match Aggregate in IPL History

Highest Combined IPL Match Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से अपने रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. आईपीएल के इतिहास में कई टीमों ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है और मैदान पर खूब चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली है. लेकिन IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया मुकाबला रनों के मामले में ऐतिहासिक था. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुल 549 रन बने थे, जो आज भी टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक मिसाल है.

SRH ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर

15 अप्रैल 2024 को खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. SRH के बल्लेबाजों ने RCB के इस फैसले को एक बुरे सपने में बदल दिया. ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों के साथ 67 रनों की तूफानी पारी खेली.

अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन और अब्दुल समद ने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 37 रन जोड़े. इन बेहतरीन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जो आज भी IPL इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स ने बना डाला IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में RCB को भी छोड़ा पीछे

लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का धमाका

288 रनों के असंभव से दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत अच्छी रही. पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और हर कोने में शानदार शॉट्स लगाए. कोहली ने महज 20 गेंदों में 210 के स्ट्राइक रेट से 42 रन कूट डाले थे. अपनी पारी के उन्होंने 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. भले ही विराट बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने आरसीबी को पावरप्ले में दमदार शुरआत दिलाई. वह मयंक मारकंडे की गेंद पर आउट हुए.

विराट के अलावा, फाफ डु प्लेसिस ने 28 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अंत में दिनेश कार्तिक ने 35 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. ने जी-जान लगा दी. कार्तिक ने हैदराबाद के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि एक समय लगा कि शायद आरसीबी चमत्कार कर देगी. हालांकि, आरसीबी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 262 तक ही बना सकी और 25 रनों से मैच हार गई.

विज्ञापन

मैच के कुछ हैरान कर देने वाले आंकड़े

इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 549 रन बने, जो न सिर्फ IPL बल्कि किसी भी टी20 क्रिकेट इतिहास में एक मैच में अब तक का सबसे बड़ा टोटल है. इस मैच में कुल 81 बाउंड्री लगीं, जिसमें 38 छक्के शामिल रहे. इस मैच का रोमांच लंबे समय तक फैंस के जहन में रहेगा.

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिम्मेदारी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola