पंजाब किंग्स ने बना डाला IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में RCB को भी छोड़ा पीछे

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ पंजाब के नाम इतिहास के पन्नों में शर्मनार रिकॉर्ड दर्ज हो गया. पंजाब अब आरसीबी से आगे निकल चुकी है.

Cricket News - 2026-05-07T093233.454
1 / 6

आईपीएल 2026 में 6 मई को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने शानदार शतकीय पारी खेली. लेकिन उनके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. इस हार के साथ आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.  

विज्ञापन

साल 2015 से जारी हार का सिलसिला

साल 2015 से जारी हार का सिलसिला2 / 6

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला साल 2015 से जारी है, जो 2026 तक भी नहीं थम पाया है. पिछले 12 साल में पंजाब किंग्स इस मैदान पर जीत नहीं पाई है. 6 मई को खेले गए मुकाबले में पंजाब को इस मैदान पर लगातार 9वीं हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड3 / 6

अब आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मुकाबले गंवाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आरसीबी के नाम था, जिसने चेन्नई के चेपॉक मैदान पर सीएसके के खिलाफ लगातार 8 मैच गंवाए थे.

दिल्ली भी तीसरे स्थान पर

दिल्ली भी तीसरे स्थान पर4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसे सीएसके के खिलाफ लगातार 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि दिल्ली ने बाद में ये सिलसिला तोड़ दिया.

विज्ञापन

केकेआर भी लिस्ट में मौजूद

केकेआर भी लिस्ट में मौजूद5 / 6

चौथे नंबर पर इस लिस्ट में 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के सामने लगातार 7 मैच गंवाए थे. लेकिन आरसीबी, दिल्ली और केकेआर की स्ट्रीक टूट चुकी है. लेकिन पंजाब को ये स्ट्रीक तोड़ने के लिए आईपीएल 2027 का इंतजार करना पड़ेगा.

हैदराबाद ने बनाए थे 235 रन

हैदराबाद ने बनाए थे 235 रन6 / 6

हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235/4 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 7 विकेट पर 202 रन बना बना पाई. टीम को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन