IPL 2023: आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने मोइन अली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आकाश के अनुसार इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मोईन अली की भूमिका काफी अहम हो सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, कहा कि चेन्नई के कप्तान ने इस सीजन मोईन अली का प्रयोग ज्यादा नहीं गिया है। हालांकि इस मैच में परिस्थितियां अलग हो सकती हैं। धोनी ने तो उनसे बैटिंग करा रहे हैं और ना ही बॉलिंग, इस मुकाबले में धोनी ने अली के बारे में जरूर कुछ सोच रखा होगा।
जडेजा को लेकर क्या बोले आकाश
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अहमदाबाद में जडेजा बल्ले से तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन गेंदबाजी में शायद वो कमाल ना कर पाएं, क्योंकि यहां पर पिच बैटिंग के लिए मददगार रहने वाली है।
इस सीजन मोइन अली का प्रदर्शन
इस सीजन चेन्नई के लिए मोईन अली सिर्फ 10 पारियों में 17.71 की औसत से 124 रन बनाए हैं। वह एक भी बड़ी और प्रभावी पारी नहीं खेल पाए हैं। 14 मुकाबलों में धोनी ने उनसे सिर्फ 26 ओवर ही गेंदबाजी कराई है। जिसमें अली ने 9 विकेट निकाले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताबी जंग
दरअसल, आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 4 बार की चैंपियन और पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। यह खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि गुजरात ने मुंबई इंडियंस को हराकर यहांत क का सफर तय किया है। सीएसके और गुजरात दोनों ही इस सीजन की सबसे बेस्ट टीम रही हैं और दोनों फाइनल में भी पहुंची हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines