IPL Fact: आईपीएल 2023 का आगाज एक हफ्ते बाद यानी 31 मार्च से होने जा रहा है। अब तक 15 बार आईपीएल खेला जा चुका है। ये 16वां सीजन है। इस लीग के इतिहास में सबसे पहला पर्पल कैप पाकिस्तान तेज गेंदबाज ने अपने नाम किया था। कुल 8 विदेशी गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में हर सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की है।
पहला पर्पल कैप पाकिस्तानी गेंदबाज ने जीता था
आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले विदेशी गेंदबाजों में एक नाम पाकिस्तान से है। इस बॉलर का नाम है सोहैल तनवीर, जिन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन 2008 में 22 विकेट लेकर यह ईनाम अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद दूसरे सीजन से पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेले। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा से लेकर इमरान ताहिर जैसे दिग्गज शामिल हैं। जिन्होंने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है।
और पढ़िए – IPL 2023: न होकर भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे ऋषभ पंत! कोच रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान
क्या होता है पर्पल कैप
दरअसल, जब बीसीसीआई ने आईपीएल का पहसा सीजन साल 2008 में शुरु किया था तब इस लीग में खिलाड़ियों के लिए कई पुरस्कार रखे गए थे। इनमें से एक पर्पल कैप भी था। यह अवॉर्ड सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है। इस अवॉर्ड के लिए लीग के दौरान कई गेंदबाज के बीच टक्कर देखने को मिलती है। हर गेंदबाद इस पुरस्कार को जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने की कोशिश करते रहते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, मैच विनर गेंदबाज का खेलना संदिग्ध
आईपीएल इतिहास में पर्पल कैप पाने वाले विदेशी गेंदबाज
- सोहेल तनवीर (RR) विकेट 22, साल 2008
- लसिथ मलिंगा (MI) विकेट 28, साल 2011
- मार्ने मोर्कल (DC) विकेट 25, साल 2012
- ड्वेन ब्रावो (CSK) विकेट 32, साल 2013
- ड्वेन ब्रावो (CSK) विकेट 26, साल 2015
- एंड्रयू टाई (PKGS) विकेट 24, साल 2018
- इमरान ताहिर (CSK) विकेट 26, साल 2019
- कगिसो रबाड़ा (DC) विकेट 30, साल 2020
- युजवेंद्र चहल (RR) विकेट 27, साल 2022
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
5 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
44 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
47 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines