हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के ‘हनी-ट्रैप’ कांड को मिली क्लीन चिट? BCCI सेक्रेटरी के बाद अब IPL चेयरमैन के बयान से सनसनी! 

IPL 2026: आईपीएल 2026 कई कारणों की वजह से चर्चा का विषय रहा है. इस दौरान कुछ चौंकाने वाला बयान भी सामने आए थे. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ‘हनी-ट्रैप’ को लेकर बड़ा स्टेटमेंट दिया है. जिसके बारे में अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी बोला है.

विज्ञापन
IPL chairman arun dhumal

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों के ‘हनी-ट्रैप’ को लेकर कुछ रिपोर्ट्स आई. जिसके बाद बड़ा विवाद हो गया और बीसीसीआई को कुछ नया नियम लाना पड़ा. इस मुद्दे पर बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भी चौंकाने वाला बयान दिया है. अब सीजन 19 खत्म होने वाला है. ऐसे में इस विवाद को लेकर अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी बड़ी बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन की सफलता को लेकर भी खुलकर बात की है.  

अरुण धूमल ने ‘हनी-ट्रैप’ कांड पर दिया बड़ा बयान 

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते समय ‘हनी-ट्रैप’ शब्द का प्रयोग किया था. जिसके बाद से इसको लेकर कई तरह की बातें होने लगी थी. उन्होंने आईपीएल के दौरान फ्रेंचाइजी को सावधान रहने को भी कहा था. अब इस मुद्दे पर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल भी बोले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उन्होंने इस चिंता को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इस बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी जानकारी के अनुसार हनी-ट्रैपिंग या इस तरह की किसी भी चीज से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है. यह एक बहुत ही साफ-सुथरा टूर्नामेंट है. हां कुछ दिक्कतें तो हुई हैं. उदाहरण के तौर पर रियान पराग (वेपिंग) वाली घटना, जिसे हम टाल सकते थे. उसे छोड़कर, मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसी घटना हुई.’  

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में क्या गुजरात टाइटंस जीतेगी खिताब? हार्दिक पांड्या का ‘चैंपियन कनेक्शन’ हुआ वायरल

विज्ञापन

IPL चेयरमैन ने सैकिया का नहीं सुना बयान 

देवजीत सैकिया के बयान पर रिएक्शन देते हुए IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. सैकिया ही इस बारे में टिप्पणी करने वाले सही व्यक्ति होंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. धूमल ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने सैकिया का बयान नहीं सुना है. जिसके कारण वो इस पर नहीं बोलेंगे. हालांकि उन्होंने इस सीजन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आखिरी दिन जाकर प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम मिली है. सीजन बहुत ही शानदार रहा है. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के 2 गुमनाम सितारे, महज 60 लाख रुपये में पलट दी फ्रेंचाइजी की किस्मत, बने तुरुप का इक्का

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola