IPL auction: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को आईपीएल ऑक्शन में CSK ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है, बताया जा रहा है कि चेन्नई उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकती है। वहीं उनकी खरीददारी पर ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि स्टोक्स काफी खतरनाक प्लेयर हैं।
फिंच ने स्टोक्स को बताया खतरनाक खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान आरोन फिंच ने बेन स्टोक्स को खतरनाक प्लेयर बताया है, उनका कहन है कि स्टोक्स किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी, लेकिन उन्हें 16 करोड़ 25 लाख रुपए में गया है, जो उनकी काबिलियत को साबित करता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चेन्नई का अनुभवी खिलाड़ियों के पीछे जाने का इतिहास रहा है, यह जानने के लिए कि वे क्या चाहते हैं। और जब आप बाकी टीम के साथ उनकी तारीफ करते हैं, तो यह बहुत संतुलित होता है जब आप उस विश्व स्तरीय ऑलराउंडर को वहां देखते हैं।
एक कार्यक्रम में आरोन फिंच ने कहा कि बेन स्टोक्स अपने दिन पर किसी भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। क्योंकि वह शानदार बल्लेबाज हैं, जबकि उनके टी-20 क्रिकेट में उनके चार ओवर किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। हाल के विश्वकप मैचों में यह देखने को मिला है।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: 50 लाख में बिके 40 साल के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा, इस टीम ने दिया साथ
चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयर
एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम ने उन्हें आईपीएल में तीसरे संयुक्त-उच्चतम वेतन के लिए चुना है, जो कि 2022 की मेगा नीलामी में दीपक चाहर के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा भुगतान की गई राशि को पार कर गया है। यानि बेन स्कोक्स चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयरों में से एक हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले साल CSK ने रविंद्र जड़ेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी को ही कप्तान बना दिया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में CSK एक अच्छे कप्तान की तलाश में हैं, जिससे माना जा रहा है कि स्टोक्स को चेन्नई कप्तानी भी सौंप सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines