IPL Auction 2026: मथीशा पथिराना की लगी लॉटरी, KKR ने बनाया IPL इतिहास का सबसे महंगा श्रीलंकन खिलाड़ी

Matheesha Pathirana: केकेआर ने मथीशा पथिराना को खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च की. कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के लिए अपनी जेब से एक और बड़ी रकम खर्च करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा है.

Matheesha Pathirana

IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए अबु धाबी में 369 खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने बोली लगाई. आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता ने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया. अब KKR फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकन खिलाड़ी और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की लॉटरी लगा दी. लखनऊ सुपर जायंट्स संग नीलामी के रेस में कोलकाता ने बाजी मारी और मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा. इस बिट के साथ ही मथीशा पथिराना आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी बिकने वाले श्रीलंकन खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

KKR ने क्यों पथिराना पर खेला इतना बड़ा दांव


केकेआर (KKR) ने मथीशा पथिराना को खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च की. कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के लिए अपनी जेब से एक और बड़ी रकम खर्च करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा है. केकेआर के लिए ये श्रीलंकाई खिलाड़ी फास्ट बॉलर से बढ़कर है, क्योंकि मथीशा एक मैच विनर प्लेयर भी हैं. मथीशा की खासियत है कि वो प्रेसर पर में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं, खासकर टी20 मैच के डेथ ओवरों में मथीशा पथिराना दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं. पथिराना की सटीक यॉर्कर के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज लड़खड़ाते नजर आते हैं.

विज्ञापन

CSK के लिए खेल चुके हैं मथीशा पथिराना


मथीशा पथिराना ने IPL 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्हें सीएसके ने एक रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर महज 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था. IPL 2022 मथीशा पथिराना ने अपनी शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया. डेथ ओवरों पर उनका कंट्रोल और यॉर्कर ने उन्हें आईपीएल ही नहीं टी20 फॉर्मेट का खतरनाक खिलाड़ी बना दिया. हालांकि ये हैरानी की बात रही कि आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मथीशा पथिराना ने इस बार बोली नहीं लगाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ