वजन घटाया, रन भी बनाए... IPL Auction में पृथ्वी शॉ को मिला फल, इस टीम ने दिखाया विश्वास

Prithvi Shaw In IPL 2026 Auction: पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन मिनी ऑक्शन के पहले फेज में उनको कोई खरीदार नहीं मिला. बाद में DC ने उन्हें खरीदा.

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw Remain Unsold: पृथ्वी शॉ को आईपीएल के मिनी ऑक्शन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो पहले राउंड में अनसोल्ड रहे. उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी गई थी, लेकिन इतनी कम कीमत होने के बावजूद इस खिलाड़ी पर शुरुआत में किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई. बाद में उन्हें DC ने 75 लाख में खरीदा. जाहिर सभी बात इसके कारण शॉ काफी निराश हुए होंगे.

विज्ञापन

मेहनत आई काम

पृथ्वी शॉ पिछले आईपीएल सीजन में अनसोल्ड रहे थे. उन्हें न तो उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया, और न ही किसी और टीम ने बोली लगाई. इसके बाद उन्होंने काफी मेहनत की, सबसे पहले उन्होंने अपना बढ़ता हुआ वजन कम किया, फिर डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अपनी परफॉर्मेंस को सुधारा. आईपीएल मिनी ऑक्शन के फर्स्ट फेज में उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन बाद में उनपर DC ने बोली लगाई. अब वो फिर से अपनी पुरानी टीम के साथ खेलेंगे.

विज्ञापन

विवादों में भी रहे पृथ्वी

पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल के बीच झगड़े का मामला साल 2023 में सामने आया था. मुंबई के एक होटल के बाहर दोनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए थे, जबकि शॉ के दोस्त ने इसे जबरन सेल्फी लेने और परेशान करने का मामला बताया. इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और मामला जांच के दायरे में आया. दोनों तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए, जिससे ये विवाद काफी चर्चा में रहा, जिससे इस खिलाड़ी की काफी बदनामी भी हुई.

यहां पढ़ें- IPL 2026 Auction Live Updates

विज्ञापन

आईपीएल में अब तक पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल करियर में अब तक 79 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 23.95 की एवरेज और 147.47 की स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. साथ ही उन्होंने 238 चौके और 61 छक्के की मदद से 14 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रहा. अब देखना होगा कि मौका मिलने पर वो क्या करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ